Breaking News

ब्रेकिंग :आज सुबह 10.45 पर हुआ निधन यूपी सीएम के पिता का

 नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का आज सुबह 10.45पर  दिल्ली स्थित एम्स में निधन हो गया। उनके शव को पैतृक गांव पंचूर (उत्तराखंड) ले लाया जा रहा है। इसकी तैयारी की जा रही है। 

बता दें कि एम्स में भर्ती  सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट की हालत पिछले कुछ दिनों से नाजुक बताई जा रही थी। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। एम्स के डॉक्टरों के मुताबिक, उन्हें किडनी और लिवर की समस्या थी। आनंद सिंह बिष्ट की तबीयत खराब होने पर उन्हें पिछले महीने मार्च में एम्स में भर्ती कराया गया था। एक महीने से भी अधिक समय से यहां गेस्ट्रो विभाग के डॉक्टर विनीत आहूजा की टीम उनका इलाज कर रही थी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मेयर दीपक बाली की कार्यशैली से प्रभावित छात्रा आन्या मेहरोत्रा बनेगी काशीपुर की एक दिन की महापौर, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (16 मार्च 2026) काशीपुर। राजनेताओं की अच्छी कार्यशैली …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-