Breaking News

काशीपुर :कोरोना को हराने के लिए फिल्मी गीतों की तर्ज पर संदेश देते मनोज पंत, वीडियो हुआ वायरल

 

काशीपुर ।  कोरोना महामारी से जूझ रहे देश में सभी लोग अपने अपने तरीके से इस संकट से निपटने के लिए सहयोग कर रहे हैं। कलाकार भी इसमें पीछे नहीं हैं। काशीपुर के थियेटर कलाकार और गायक मनोज पंत लॉकडाउन के दौरान घर में ही बैठे हैं।

घर में बैठकर सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए मनोज पंत का कलाकार मन शांत नहीं है। लॉकडाउन में पुलिस और प्रशासन के लाख मना करने के बावजूद कुछ लोग घरों से बाहर निकलने से बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस जहाँ इन पर डंडे या उठक बैठक कराकर उन्हें सजा दे रही है तो इसके विपरीत मनोज पंत फिल्मी गीतों की तर्ज पर संगीत के माध्यम से लोगों को आगाह कर रहे हैं। मनोज पंत का यह गीत लोगों को खूब भा रहा है।

काशीपुर के मानपुर रोड निवासी मनोज पंत स्थानीय रामलीलाओं में भी भूमिका निभाकर वाहवाही लूट चुके हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर के शिक्षाविद डॉ. आर.एस. तिवारी को डी.लिट की मानद उपाधि, ओरिसन स्कूल के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर।  काशी हिंदी विद्यापीठ द्वारा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-