Breaking News

काशीपुर :सोशल डिस्टेंस न बनाने का मतलब कोरोना को घर में आमंत्रित करना, संजीवनी अस्पताल के चिकित्सक बोले

@नवल सारस्वत

काशीपुर । सोशल डिस्टेंस के मानकों का पालन नहीं किया तो इसका मतलब है कि आप कोरोना को अपने घर आमंत्रित कर रहे हैं। यह कहना है संजीवनी अस्पताल के चिकित्सक डा जतिन गर्ग का। 

शब्द दूत संवाददाता से डा जतिन गर्ग ने कहा कि कोरोना के खिलाफ सबसे बड़ा शस्त्र सोशल डिस्टेंस है। डा गर्ग ने कहा कि देश के हर नागरिक का कर्तव्य है कि हमें इस बीमारी के खिलाफ मजबूती से लड़ने की जरूरत है।

संजीवनी अस्पताल के एम डी मुकेश चावला ने इस संबंध में कहा कि आज इस महामारी का मुकाबला घर में ही रहकर किया जा सकता है। मुकेश चावला ने कहा कि यह अपने आप में एक ऐसा अनोखा युद्ध है जिससे लड़ने के लिए किसी मैदान में नहीं जाना है। आप अगर अपने घर के अंदर ही रहे तो कोरोना को बखूबी मात देने में कामयाब हो सकते हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आज काशीपुर आ रहे सीएम धामी से कांग्रेस नेता संदीप सहगल की अपील: ‘चैती मेले में रामनगर रोड से होकर आइए, तब दिखेगी जनता की परेशानी’

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। कांग्रेस के पूर्व महानगर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-