Breaking News

काशीपुर : कोरोना संकट में प्रचार से दूर रहकर लोगों की मदद कर रहा कांग्रेसी नेता

@मनोज श्रीवास्तव 

काशीपुर । कोरोना आपातकाल में जहां एक और लोग घरों में आइसोल्यूशन लेकर अपनी जिंदगी की हिफाजत कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर काशीपुर में एक शख्स अपनी जान की बाजी लगाकर गरीब-असहाय-निराश्रित और विकलांग लोगों तक राशन पहुंचाने का कार्य कर समाज सेवा की बड़ी मिसाल पैदा कर रहा है।

काशीपुर निवासी कांग्रेसी कार्यकर्ता व देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आशीष अरोरा बॉबी ने अपने आर्थिक संसाधनों की सहायता से गरीब-असहाय-निराश्रित और विकलांग लोगों के लिए निशुल्क 5 किलो आटा,5 किलो चावल, आधा किलो चने की दाल,आधा किलो उड़द की दाल,आधा किलो तेल, 1 किलो नमक, आधा किलो चाय पत्ती, आधा किलो मसाले, ढाई किलो चीनी, लगभग 18 किलो की राशन की किट एक बनाकर अपनी स्कूटी पर स्वयं लोगों तक पहुंच कर निशुल्क राशन उपलब्ध कराने का कार्य कर रहे हैं। शब्द दूत संवाददाता से आशीष अरोरा बॉबी ने कहा कि उन्हें अपने इस कार्य का प्रचार करने से ज्यादा लोगों की सेवा करना भा रहा है।   बता दें कि लंबे समय से सामाजिक कारणों से सरोकार रखने के कारण कोरोना आपातकाल में इन दिनों प्रत्येक दिन 60 लोगों तक राशन की किट निशुल्क रूप से खुद घर-घर पहुंचा रहे हैं। वास्तव में समाज सेवा का जज्बा व निस्वार्थ स्वार्थ सेवा भावना के कारण समाजसेवा उन्हें विरासत में मिली है।

उन्होंने बताया कि उनका उद्देश्य है राजनीतिक और दिखावे के सरोकारों से दूर रहकर गरीब-निराश्रित- असहाय और विकलांग लोगों की सेवा करने से उन्हें आत्मिक शांति मिलती है। उन्होंने कहा है कि इस कार्य के लिए वह अपनी व्यक्तिगत धनराशि का उपयोग कर रहे हैं, ना की किसी से आर्थिक मदद ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि संपूर्ण करोना आपात काल में प्रत्येक दिन 60 लोगों तक निशुल्क 18 किलो की राशनिंग किट बांटने का उनका लक्ष्य है। काशीपुर क्षेत्र में समाज सेवा की दिशा में आशीष अरोरा बॉबी का व्यक्तित्व दूसरों के लिए एक मिसाल बनकर उभरा है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-