Breaking News

कोरोना वायरस के संक्रमण के बीते 24 घंटे की तस्वीर बेहद चिंताजनक, नए मरीजों की संख्या ने परेशान किया, घबरायें नहीं, स्वास्थ्य मंत्री बोले

@शब्द दूत ब्यूरो

नई दिल्ली। केंद्र और राज्य सरकारों की लाख कोशिशों के बावजूद ऐसा लग रहा है कि कोरोना के विरुद्ध जंग में लोगों की लापरवाही पानी फेर रही है। जिस तरह से बीते 24 घंटों में इस संक्रमण ने पैर पसारे हैं वह बेहद चौंकाने और परेशान करने वाले हैं। मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक बीते 24 घंटों में कोरोनावायरस के संक्रमित मरीजों की संख्या में 601 का इजाफा हुआ और 12 की मौत हुई है। जो अभी तक का रिकॉर्ड है।

ध्यान रहे इस बीमारी का प्रकोप जब शुरू हुआ था तो रोजाना नए केसों की संख्या 40 और 50 के बीच रहती थी। लेकिन अब धीरे-धीरे रोज नए केसों की संख्या बढ़ती जा रही है और ये आंकड़े परेशान करने वाले हैं। नए मामलों की संख्या में बढ़ोत्तरी तबलीगी जमात वाले मामले के बाद से थोड़ा ज्यादा रफ्तार पकड़ रही है। आज ही वाराणसी से दो नए मरीजों की पुष्टि हुई जो तबलीगी जमात में शामिल थे। इसके अलावा 8 अन्य की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

आपको बता दें बीते 24 घंटों की संख्या को जोड़ दें तो मरीजों की कुल संख्या 2902 हो गई और अब तक 68 लोगों की मौत हो चुकी है। इस दौरान 184 लोग इस बीमारी से उबर भी गए हैं। वहीं दूसरी ओर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने दावा किया है कि अभी इस बीमारी से घबराने की जरूरत नहीं है और देश इसको नियंत्रित करने की स्थिति में है। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी भी यह दावा कर रहे हैं कि भारत में अभी तक यह बीमारी कम्युनिटी ट्रांसफर शुरू नहीं हुआ है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

रामनगर में दो अवैध मजारों पर चला धामी सरकार का बुलडोजर, प्रशासन ने हटाईं संरचनाएं, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (22 अक्टूबर 2026) रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड में सरकारी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-