Breaking News

बड़ी खबर : बारात की बस नदी में गिरी, 24 की मौत कई घायल

 

हादसे के बाद जमा भीड़

कोटा। बारात में जा रही बस अनियंत्रित होकर नदी में गिर जाने से एक बड़ा हादसा हो गया। यह हादसा राजस्थान के बूंदी जिले का है।

जानकारी के अनुसार एक बस 40 से अधिक लोग शादी समारोह में  जा रहे थे कि अचानक बीच रास्ते अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। इस ह्रदयविदारक घटना में 24 लोगों की मौत हो गई। कई अन्य घायल बताये जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौकेपर पहुंच गयी और राहत व बचाव अभियान चलाकर घायलों को नदी से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बस कोटा से सवाई माधोपुर जा रही थी। बस की रफ्तार काफी तेज थी और वह जैसे ही पापड़ी गांव के पास बने पुल पर पहुंची तो वह अनियंत्रित हो गई और सीधा मेज नदी में जा गिरी। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-