Breaking News

ब्रेकिंग काशीपुर : गेहूं के खेत में मिला नवजात शिशु, उपचार के लिए भर्ती

 

@नवल सारस्वत

 काशीपुर  । लोक लाज के भय से एक नवजात शिशु को कोई अज्ञात महिला ने गेहूं के खेत में छोड़ दिया। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर वहां तमाम लोग इकठ्ठा हो गये। भीड़ में से एक महिला नवजात को यहाँ राजकीय चिकित्सालय में उपचार के लिए ले आयी।

जानकारी के अनुसार आज सुबह ग्यारह बजे श्यामपुरम निवासी दीपा पत्नी प्रदीप घर से बाहर किसी काम के लिए निकली। उन्होंने श्यामपुरम स्थित हरिशंकर मंदिर के पास गेहूं के खेत में कुछ लोगों की भीड़ देखी। वहां पहुंचकर देखा तो खेत में एक नवजात शिशु पड़ा हुआ रो रहा था। दीपा तत्काल उस शिशु को राजकीय चिकित्सालय में उपचार के लिए लायी। जहाँ शिशु का प्राथमिक उपचार किया गया। नाजुक हालत देखते हुए शिशु को निजी चिकित्सालय में रैफर कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-