Breaking News

काशीपुर ब्रेकिंग : मां ने दम तोड़ा, बेटे की हालत गंभीर, एक सप्ताह पूर्व रेता था गला

काशीपुर । एक सप्ताह पूर्व बीती 22 जनवरी को सैनिक कालोनी में बेटे ने अपनी मां और खुद की गर्दन काट ली थी। आज 88 वर्षीय माँ बिशनी देवी ने एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

बतादें कि 22 जनवरी को दिनदहाड़े एक घर में में घायल बुजुर्ग मां बेटे के मिलने से सनसनी फैल गई थी। घटना का पता तब चला जब बुजुर्ग माँ बेटे के परिजन घर में पहुंचे।

घायल खीम सिंह चौहान पुत्र मान सिंह चौहान अल्मोड़ा जिला के लंमगढा ब्लाक के ग्राम गौना के मूल रूप से रहने वाले हैं। वह पीडब्ल्यूडी रुद्रपुर से 7 साल पहले हेड क्लर्क के पद से रिटायर हुए थे तथा काशीपुर के सैनिक कॉलोनी में 88 वर्षीय अपनी मां बिशनि देवी तथा अपनी बेटी रेनू तथा नातिन पूजा और बेटे रविंद्र के साथ रहते थे । 88 वर्षीय विशनी देवी आंख के कैंसर से पीड़ित हैं। खीम सिंह चौहान की बेटी रेनू देवी का चामुंडा बिहार कॉलोनी में मकान का निर्माण चल रहा है।

 जिस वक्त घटना हुई उनकी बेटी रेनू और उसका भाई रविंद्र सिंह मकान पर गए हुए थे तथा रेनू की बेटी पूजा केन्द्रीय विद्यालय में पढ़ने गई हुई थी।  दोपहर में जब पूजा स्कूल से वापस आई तो उसकी मां ने उसे प्लॉट पर ही रुकवा लिया जिसके बाद रेनू रविंद्र सिंह रेनू की बेटी पूजा सैनिक कॉलोनी स्थित मकान पर पहुंचे। मकान अंदर से बंद था काफी देर तक खटखटाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो रेनू ने अपनी बेटी पूजा को दीवार के सहारे मकान के अंदर कुदवाया जिसके बाद पूजा ने घर के मेन गेट का अंदर से ताला खोला उसके बाद सभी जब अंदर पहुंचे तो अंदर का नजारा देख सब हतप्रभ रह गए। अंदर आंगन में रसोई में तथा बेडरूम में खून फैला हुआ था तथा बेडरूम में खीम सिंह चौहान और उनकी 88 वर्षीय मां विशनी देवी खून से लथपथ पड़ी थी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आदि कैलाश और ऊं पर्वत यात्रा पर पहुंचा काशीपुर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दल, श्रद्धालुओं ने साझा किए आध्यात्मिक अनुभव

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (27 मई 2026) काशीपुर /पिथौरागढ़। कांग्रेस के प्रदेश …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-