Breaking News

मध्य प्रदेश : सिंधिया के भाजपा में शामिल होते ही पांच मिनट में राज्यसभा टिकट मिला

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया आज ढाई बजे भाजपा मुख्यालय पहुंचे। उसके पन्द्रह मिनट बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा भी भाजपा मुख्यालय में पहुंच गए। सर्वप्रथम जे पी नड्डा ने ज्योतिरादित्य सिंधिया का बुके देकर स्वागत किया। 

इस मौके पर पर जेपी नड्डा ने कहा कि सिंधिया परिवार पहले से भाजपा में रहा है। और ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने परिवार में वापस आये हैं। खास बात यह रही कि जे पी नड्डा ने सिंधिया को संबोधन के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि वह अब उन्मुक्त ढंग से स्वच्छंद होकर अपनी बात रख सकते हैं। 

सिंधिया ने अपने संबोधन की शुरुआत जेपी नड्डा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह का धन्यवाद देते हुए कहा कि इन लोगों ने मुझे अपनी पार्टी में स्वीकार किया। अपने पिता माधवराव सिंधिया को याद करते हुए सिंधिया ने कहा कि अपने पिता की पुण्यतिथि और दस मार्च 2020 मेरे जीवन की महत्वपूर्ण तारीख हैं। दस मार्च 2020 को मैंने अपने जीवन का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भारतीय कांग्रेस पार्टी के द्वारा मैंने देश की सेवा करना चाहा परंतु जनसेवा के लक्ष्य की पूर्ति कांग्रेस में रहकर नहीं हो सकती ऐसा मैंने महसूस किया है। नेतृत्व को सही मान्यता न देने से मैं व्यथित हूँ। अठारह महीने पहले मध्य प्रदेश में बनी कांग्रेस की सरकार अपने वादे पूरे नहीं कर पाई। किसानों के लोन माफ नहीं हो पाए। सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस में नये लोगों को मौका नहीं मिलता। 

भाजपा में शामिल होते ही ज्योतिरादित्य सिंधिया को भाजपा से राज्यसभा का टिकट भी मिल गया है।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

वलसाड में औरंगा नदी पर निर्माणाधीन पुल का हिस्सा ढहा, चार मजदूर गंभीर रूप से घायल, 105 मजदूर थे साइट पर, बचाव कार्य जारी, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (12 दिसंबर 2025) गुजरात के वलसाड जिले में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-