Breaking News

अरविंद केजरीवाल ने पूछा- क्या उत्तराखंड वासियों को फ्री बिजली नहीं मिलनी चाहिए!

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (10 जुलाई, 2021)

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को उत्तराखंड जाएंगे। अरविंद केजरीवाल ने खुद अपने उत्तराखंड दौरे की जानकारी ट्वीट कर दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उत्तराखंड खुद बिजली बनाता है, दूसरे राज्यों को बेचता भी है। फिर उत्तराखंड के लोगों को इतनी महंगी बिजली क्यों? दिल्ली अपनी बिजली नहीं बनाता, दूसरे राज्यों से ख़रीदता है। फिर भी दिल्ली में बिजली फ़्री। क्या उत्तराखंड वासियों को फ़्री बिजली नहीं मिलनी चाहिए? कल देहरादून में मिलते हैं।

बता दें कि अरविंद केजरीवाल पहली बार उत्तराखंड के दौरे पर जा रहे हैं। उनके दौरे को लेकर उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं।

दरअसल अरविंद केजरीवाल अपनी आम आदमी पार्टी के विस्तार में जुटे हुए हैं। इसके तहत वे बीते दिनों गुजरात और पंजाब का दौरा कर चुके हैं। इन दोनों ही राज्यों में 2022 में विधानसभा चुनाव होने वाला हैं।

उत्तराखंड की बात करें तो, राज्य में आम आदमी पार्टी सक्रियता बढ़ती जा रही है। इसकी जीती-जागती तस्वीर हाल ही में गंगोत्री उपचुनाव को लेकर देखने को मिली है। यहां होने वाले उपचुनाव में भाजपा ने प्रत्याशी के रूप में उत्तराखंड के पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत के नाम का एलान किया था। वहीं आम आदमी पार्टी ने गंगोत्री सीट से अजय कोठियाल का नाम उम्मीदवार के तौर पर घोषित किया है।

Check Also

बिग ब्रेकिंग : नगर निगम भूमि क्रय प्रकरण में उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए सीएम धामी ने

🔊 Listen to this गहन और तथ्यात्मक जांच के आदेश से मची खलबली @शब्द दूत …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-