Breaking News

अंकिता भंडारी हत्याकांड :आरोपियों को बचा रही प्रदेश सरकार , महिला कांग्रेस का सीएम आवास कूच,सिर मुंडवा कर दी श्रद्धांजलि, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (21 सितंबर 2023)

देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर आज प्रदेश महिला कांग्रेस ने मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच किया। महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में महिला कांग्रेस व कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेताओं ने इसमें शिरकत की। प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश महासचिव ने सिर मुंडवा कर अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि दी। साथ ही इस हत्याकांड को लेकर सरकार को घेरा।

महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने आरोप लगाया कि सरकार अंकिता भंडारी के हत्यारों को बचाना चाहती है। महिला कांग्रेस ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीवीआईपी का नाम उजागर न करने, महंगाई और बेरोजगारी सहित 6_ सूत्री मांगों को लेकर उत्तराखंड महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मुख्यमंत्री आवास कूच कर भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उत्तराखंड महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेशध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कांग्रेस राजीव भवन में बड़ी संख्या में प्रदेश भर से पहुंची महिला कार्यकर्ताओं ने राजपुर रोड होते हुए मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच कर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर प्रस्थान किया। प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तराखंड में अंकिता भंडारी केस में वीवीआईपी के नाम का खुलासा, बढ़ती बेरोजगारी, डेंगू की रोकथाम में नाकामी, अग्निवीर योजना को वापस लिए जाने,मणिपुर हिंसा में भाजपा सरकार की खामोशी और महंगाई को रोकने में पूरी तरह से नाकाम भाजपा सरकार की नीतियों से जनता बुरी तरह त्रस्त है।

सोई हुई सरकार को जगाने के लिए महिलाओं को सड़कों को उतारना पड़ा। महिला कांग्रेस की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष व पीसीसी सदस्य अलका पाल ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि नारी शक्ति के बलिदान पर उत्तराखंड राज्य की नीव रखी गई। लेकिन राज्य की भाजपा सरकार नारी शक्ति का अपमान कर रही है, जो अब सहन नहीं किया जाएगा।

कांग्रेस द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री आवास कूच में कांग्रेस प्रदेशध्यक्ष करन माहरा,पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य,पूर्व प्रदेशध्यक्ष गणेश गोदियाल, सूर्यकांत धस्माना, मथुरादत्त जोशी, आशा शर्मा, मीना रावत,मीना शर्मा, नंदा बिष्ट, काशीपुर महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष पूजा सिंह, रंजना गुप्ता, रेखा सोनकर आदि सहित विभिन्न जनपदों की जिलाध्यक्ष/ महानगर अध्यक्ष व प्रदेश पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। मुख्यमंत्री आवास पर कूच कर रही महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर रेस कोर्स स्थित पुलिस मुख्यालय में भेज दिया।

Check Also

बैंकों से लिया कर्ज दबाने में यहां के लोग सबसे ज्यादा आगे, वसूली नोटिस का भी नहीं पड़ रहा असर

🔊 Listen to this  हल्द्वानी। बैंकों से कर्ज लेकर लोग रकम का चुकाने में लापरवाही कर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-