Breaking News

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की परेशानियां होंगी दूर :सीएम धामी

@शब्द दूत ब्यूरो (10 अगस्त 2021)

देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कोरोना काल में उद्यमियों के साथ ही महिला स्वयं सहायता समूहों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। राज्य सरकार विचार करेगी कि कोरोना काल में प्रभावित महिला स्वयं सहायता समूहों  की किस प्रकार सहायता की जा सकती है। रक्षा बंधन तक इस संबंध में कुछ न कुछ निर्णय लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री धामी आज सचिवालय स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े महिला स्वयं सहायता समूहों से संवाद कर उनका फीडबैक ले रहे थे। यह कार्यक्रम राज्य में काम कर रहे महिला स्वयं सहायता समूहों को आ रही समस्याओं को जानने व उन समस्याओं का निदान कैसे हो? इस विषय पर आधारित था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूहों को उनके उत्पादों की बेहतर कीमत मिल सके, इसके लिए बाजार की मांग के अनुरूप उत्पादन किए जाने की जरूरत है। निजी बड़ी कम्पनियों के साथ समूहों के जाइन्ट वेंचर की सम्भावनाएं भी देखी जाएंगी।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्रीमती मनीषा पंवार ने बताया कि दीनदयाल अन्त्योदय राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन 13 जिलों के 95 विकासखण्डों में संचालित की जा रही है। 33 हजार से अधिक महिला स्वयं सहायता समूह इससे जुड़े हैं। लगभग 2.5 लाख महिलाएं इन समूहों की सदस्य हैं। प्रत्येक समूह को 10 से 15 हजार रूपए राशि का रिवाल्विंग फंड उपलब्ध करवाया जाता है।  

 

Check Also

100 पेटी अवैध शराब बरामद

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2024) रुड़की: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-