Breaking News

कर्नाटक में प्राचीन हिंदू मंदिर गिराए जाने की निंदा, देखिए वीडियो

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (12 सितंबर 2021)

कर्नाटक में अदालत के आदेश पर एक प्राचीन मंदिर को ढहा दिया गया। प्राचीन हिंदू मंदिर गिराए जाने पर वहां की सत्तारूढ भाजपा और कांग्रेस के बीच ठन गई है। पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने ने कहा कि इस कृत्य से लोगों की धार्मिक भावनायें आहत हुई हैं। 

दरअसल अदालत के एक आदेश पर कर्नाटक के मैसूरू जिले के नंजांगुड में प्राचीन हिंदू मंदिर को गिरा दिया गया। निंदा करते हुए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कहा कि ऐसी कार्रवाई किए जाने से पहले भाजपा सरकार को स्थानीय लोगों को भी जानकारी देनी चाहिए थी और मंदिर के लिए दूसरी जगह उपलब्ध करानी चाहिए थी।

उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि ‘नंजांगुड में एक प्राचीन मंदिर को गिराया जाना निंदनीय है। चूंकि, यह एक संवेदनशील मसला था, कर्नाटक भाजपा को स्थानीय लोगों से बातचीत करनी चाहिए थी। मंदिर को स्थानीय लोगों से संपर्क किए बगैर ढहाया गया है और इससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं ।

उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों ने तय प्रक्रिया का पालन नहीं किया है। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘हालांकि, यह एक अदालती आदेश था लेकिन प्रशासन को इसे (आदेश को) लागू करने से पहले लोगों को इसकी जानकारी देनी चाहिए थी। कांग्रेस नेता ने मंदिर बनाने के लिए जमीन दिए जाने की भी मांग की।

   

Check Also

लोकसभा चुनाव में स्टार प्रचारक के रूप में सीएम पुष्कर सिंह धामी की बढ़ी मांग, केंद्रीय नेतृत्व ने तीन राज्यों की सौंपी प्रचार की जिम्मेदारी

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (27 मार्च 2024) केंद्रीय नेतृत्व की गुड बुक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-