Breaking News

पांच राज्यों का वोटर सर्वे: पश्चिम बंगाल में फिर बन सकती है ममता सरकार, भाजपा भी दूर नहीं

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है और इसी के साथ राज्य में सियासत गरम हो गई है। बंगाल के मतदाताओं के दिल में क्या है? किसके सिर पर सत्ता का ताज सजेगा, यह तो चुनाव परिणाम आने के बाद ही पता चलेगा लेकिन एक सर्वे में मुख्य मंत्री ममता बनर्जी के लिए अच्छी खबर है। एबीपी न्यूज़ सी-वोटर का सर्वे के मुताबिक बंगाल में एक बार फिर ममता सरकार बनती दिख रही है।

सर्वे के मुताबिक बंगाल की कुल 294 सीटों में वोट प्रतिशत की बात करें टीएमसी को 43% वोट, बीजेपी को 38% वोट मिल सकता है। जबकि कांग्रेस-लेफ्ट गठबंधन को 13% वोट मिल सकता है। वहीं अन्य के खाते में 6% वोट जा सकता है। सीटों की बात करें तो ममता बनर्जी की अगुवाई वाली टीएमसी एक बार फिर बंगाल में वापसी करती नजर आ रही हैं। सर्वे के मुताबिक टीएमसी को 148-164 सीटें मिल सकती हैं। वहीं 200 पार का नारा लेकर मैदान में उतरी बीजेपी को 92-108 सीटों मिलने की संभावना है। वहीं कांग्रेस-लेफ्ट के गठबंधन को 32-40 सीटें मिल सकती हैं।

एबीपी न्यूज़ सी वोटर के मुताबिक तमिलनाडु में एआईएडीएमके गठबंधन को 58-66 सीटें मिलने का अनुमान है। तो डीएमके गठबंधन को सत्ता में लौटते हुए दिखाई दे रही है। यहां डीएमके गठबंधन को 154-162 सीटें मिल सकती है। वहीं अन्य के खाते में 8 सीटें जाने की संभावना है। तमिलनाडु में एआईएडीएमके+ को 29 प्रतिशत वोट मिलता दिखाई दे रहा है तो वहीं डीएमके गठबंधन को करीब 41 प्रतिशत वोट मिलने की संभावना है। अन्य के खाते में करीब 30 प्रतिशत वोट जा सकता है।

सर्वे के मुताबिक पुड्डुचेरी में वोट प्रतिशत की बात करें तो एनडीए को 46 प्रतिशत वोट मिलने की संभावना है। वहीं कांग्रेस के गठबंधन को 36 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं। इसके अलावा अन्य को 18% वोट मिलने की संभावना है। सीटों की बात की जाये तो एनडीए को 17 से 21 सीट मिलने का अनुमान है। वहीं कांग्रेस गठबंधन को 8 से 12 सीट मिल सकती हैं। इसके अलावा अन्य को 1 से 3 सीट मिलने की संभावना है। सर्वे के मुताबिक यहां एनडीए सरकार बनती दिख रही है।

एबीपी न्यूज़ सी-वोटर के मुताबिक असम में बीजेपी गठबंधन एक बार फिर सत्ता में वापसी करता दिखाई दे रहा है। बीजेपी के खाते में 68-76 सीटें आ सकती हैं। वहीं कांग्रेस गठबंधन को 43-51 सीटों मिलती दिख रही हैं। अन्य के खाते में 5-10 सीटें आएंगी। वोट प्रतिशत की बात की जाये तो असम में बीजेपी गठबंधन को 42% वोट मिलता दिखाई दे रहा है। वहीं कांग्रेस गठबंधन को 31% वोटऔर अन्य के खाते में 27 प्रतिशत वोट जा सकता है।

असम के लोग सर्बानंद सोनेवाल को मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं। सर्वे में शामिल 44% लोगों ने सीएम के लिए अपनी पहली पसंद सर्बानंद सोनोवाल को बताया है। वहीं दूसरे नंबर पर कांग्रेस नेता गौरव गोगई हैं। वे पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के बेटे हैं। सर्वे में शामिल 26% लोगों को गौरव गोगोई को सीएम पद के लिए पहली पसंद बताया है। वहीं हेमंत विस्वा शर्मा को 15% लोगों ने सीएम पद के लिए पहली पसंद बताया है।

एबीपी न्यूज़ सी-वोटर सर्वे के मुताबिक केरल में सीपीआई (एम) के नेतृत्व वाले लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) को 40 फीसदी वोट मिलता नज़र आ रहा है, जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) के खाते में 33 फीसदी वोट जा रहा है। जबकि बीजेपी को 13 फीसदी और अन्य को 15 फीसदी वोट मिलने की संभावना है। सीटों की बात की जाये तो एलडीएफ 83-91 सीटें जीतने में कामयाब हो सकती है। वहीं यूडीएफ को 47-55 सीटों मिलती दिख रही है। बीजेपी और अन्य को यहां 0-2 सीटें मिलेंगी। 38.5 फीसदी लोगों ने सीएम के तौर पर पिनराई विजयन को अपनी पहली पसंद करार दिया। जबकि 27 फीसदी लोगों ने कांग्रेस के ओमान चांडी को अपनी पहली पसंद बताया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

रोते हुए Zomato Delivery Boy की कहानी सुनकर भावुक हुए लोग, कंपनी ने किया रिएक्ट

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (29 मार्च 2024) जोमैटो के एक डिलीवरी बॉय …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-