Breaking News

खुलासा :करोडों की मालकिन निकली महिला सरपंच, स्विमिंग पूल, लग्जरी वाहन देख अफसर रह गए हैरान

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो(01 सितंबर, 2021)

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में पंचायती राज की मुखिया महिला सरपंच करोड़पति निकली। उसके घर लोकायुक्त के छापे में 11 करोड़ की संपत्ति का खुलासा हुआ है। लोकायुक्त अफसर और कर्मी भी अकूत दौलत देखकर हैरान रह गए।

मामला रीवा जिले के हुजूर तहसील के  बैजनाथ गांव का है. लोकायुक्त ने यहां कार्रवाई करते हुए 11 करोड़ से अधिक की संपत्ति उजागर की है।

गांव की महिला सरपंच सुधा सिंह की संपत्ति में आलीशान बंगला, करोड़ों के वाहन, सोने चांदी के आभूषण, जमीन, क्रेशर, जेसीबी, चैन माउंटेन जैसी मशीन भी पाई गई है। इनकी अनुमानित कीमत 11 करोड़ से अधिक है।

सुधा सिंह ने एक एकड़ के बंगले में स्विमिंग पूल भी बना रखा था। लोकायुक्त अभी पूरे मामले की जांच कर रहा है. अभी तक दो दर्जन से अधिक जमीनों की रजिस्ट्री, कई वाहन, आलीशान बंगला, क्रेशर, सोना चांदी और नगदी बरामद हुई है। भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर लोकायुक्त ने न्यायालय से सर्च वारंट लिया था। इसमे अब तक करोड़ो की संपत्ति उजागर हो चुकी है। कार्यवाही अभी जारी है और इसमें संपति और भी बढ़ने की संभावना है।

   

Check Also

पोते ने दादी को दबोचा, बहू ने बरसाए डंडे… खाना पसंद नहीं आया तो दी सजा; पुलिस के सामने गिड़गिड़ाए

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2024) मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-