Breaking News

काशीपुर :देवभूमि पर्वतीय महासभा ने नवनियुक्त किया कांग्रेस प्रदेश पदाधिकारियों का सम्मान

@शब्द दूत ब्यूरो (3 अगस्त 2021)

काशीपुर । देवभूमि पर्वतीय महासभा ने बीती शाम रामनगर रोड स्थित जीना जमाटो रेस्टोरेंट में कांग्रेस संगठन में नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत समारोह आयोजित किया। स्वागत समारोह की अध्यक्षता महासभा के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जीना ने की।

प्रदेश किसान कांग्रेस के नव नियुक्त प्रदेश प्रवक्ताओं चन्द्र भूषण डोभाल और ललित रावत तथा प्रदेश महामंत्री उमेश जोशी एडवोकेट को महासभा के सदस्यों ने फूल मालाओं से लाद दिया। महासभा ने कांग्रेस प्रदेश संगठन में महासभा से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण दायित्व देने पर प्रसन्नता जताई। साथ ही दलगत राजनीति से ऊपर उठकर पर्वतीय समाज के हित में काम करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर नव नियुक्त कांग्रेस पदाधिकारियों ने कांग्रेस प्रदेश संगठन के नेताओं का आभार जताया। नये पदाधिकारियों ने पार्टी हित में कार्य करने का संकल्प लिया। महासभा के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह जीना ने सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए समाज के हित में कार्य करने की अपील की।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता त्रिलोक सिंह अधिकारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह रावत जी, कुन्दन बिष्ट , पंकज बिष्ट , आर सी त्रिपाठी, मनोज पंत , प्रकाश खनुलिया , योगेश जोशी ,मनोज भंडारी, इन्द्र सिंह राणा , चन्द्र मोहन नौटियाल , पवन जोशी  एवं श्याम बोरा  आदि लोग उपस्थित रहे। 

 

Check Also

काशीपुर :पूर्व सासंद स्व सत्येन्द्र चन्द्र गुड़िया की चौदहवीं पुण्य तिथि पर आयोजित हवन यज्ञ में पहुंचे लोगों ने दी श्रद्धांजलि

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (24 अप्रैल 2024) काशीपुर।बाजपुर रोड स्थित एससी गुड़िया …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-