Breaking News

ब्रेकिंग :जंगल में शिकार करने गये चार युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, प्रशासन में हड़कंप

@शब्द दूत ब्यूरो

टिहरी।  जंगल में चार युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवकों की मौत की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। राजस्व पुलिस के साथ एसडीएम घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। मृतकों में से एक युवक की गोली लगने व चार अन्य की जहरीला पदार्थ खाने से मौत बताई जा रही है। 

जानकारी के मुताबिक भिलंगना  क्षेत्र के दूरस्थ गांव कुंडी में पांच दोस्त शिकार करने गए थे। इनमें से चार की मौत हो गई है, जिनमें से तीन शवों को बेलेश्वर अस्पताल में मध्य रात्रि को लाया गया। जिनकी शिनाख्त सोबन सिंह 27 वर्ष, पंकज सिंह 23 वर्ष और अनुज पंवार 24 वर्ष के रूप में हुई है। संतोष पंवार की गोली से मौत हुई है, उसका शव गांव में ही रखा है, जबकि एक अन्य युवक का कुछ पता नहीं है।

युवकों के मौत की सूचना पर राजस्व पुलिस और एसडीएम मय फोर्स गांव में चले गए हैं। गांव में मातम पसरा है। प्रधान कुलदीप सिंह ने बताया कि बीते शनिवार दोपहर को यह पांचों युवक जंगल में शिकार के लिए गए थे। देर रात तक वापस न आने के कारण स्वजन जंगल में उनकी तलाश के लिए गए तो इन सभी के शव मिले।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-