Breaking News

आज का खौफनाक मंजर: चलते विमान का हवा में दरवाजा खोला यात्री ने,194 यात्रियों की जान खतरे में, देखिए ये रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (26 मई 2023)

चलते विमान में एक यात्री ने लैंडिंग से कुछ मिनट पहले दरवाजा खोलकर 194 यात्रियों की जान खतरे में डाल दी। घटना दक्षिण कोरिया की है।  यात्री ने जैसे ही दरवाजा खोला तो विमान के अंदर बैठे यात्रियों में अफरातफरी और हड़कंप मच गया। कुछ ही पल में उनकी आंखों के सामने मौत नाचने लगी। दरवाजा खोलने वाले यात्री को हिरासत में ले लिया गया है।

दक्षिण कोरिया के एवियेशन अधिकारियों के अनुसार, एशियाना एयरलाइंस की फ्लाइट ए 321-200 की सुरक्षित लैंडिग कराई गई। विमान में 194 लोग सवार थे। यह विमान दक्षिणपूर्वी शहर दाएगू से जेजु जा रहा था। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया कि उसने दरवाजा क्यों खोला था। एयरलाइंस के प्रवक्ता ने कहा कि लैंडिग से कुछ मिनट पहले यह घटना हुई।

इमरजेंसी दरवाजे के बगल में बैठे एक पुरुष यात्री ने एक कवर खोला और लीवर खींचा, जिससे दरवाजा खुल गया। जब यह घटना हुई, उस समय विमान जमीन से लगभग 220 मीटर ऊपर था। दरवाजा खुलने से अचानक तेज हवा के झोंके से कुछ यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

रमजान में भारत का ये दोस्त बन रहा फिलिस्तीन का बड़ा मददगार, गाजा में पहुंचा रहा खाना

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (17 मार्च 2024) गाजा में बढ़ते फूड संकट …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-