Breaking News

डेंगू का कहर: बुखार से तप रहे बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराने के लिए डॉक्टर के पैरों पर गिर गई मां

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (06 सितंबर, 2021)

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में डेंगू और बुखार का कहर देखने को मिल रहा है। डेंगू से फिरोजाबाद और मथुरा में अब तक 67 लोगों की जान जा चुकी है। सर्वाधिक प्रभावित फिरोजाबाद जिले में ही डेंगू से 52 लोगों की मौत हुई है, जिसमें कम से कम 40 बच्चे शामिल हैं।

फिरोजाबाद में अस्पतालों के बाहर मरीजों की भीड़ देखी जा रही है। इस बीच, एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक मां अपने बारह साल के बीमार बच्चे को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराने के लिए डॉक्टर के पैर छूते हुए नजर आ रही है।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक महिला अपने बच्चे के लिए डॉक्टर के पैर छू रही है। फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल डॉक्टर संगीता अनेजा महिला को पैर छूने से मना करते हुए कह रही हैं कि बच्चे को एडमिट कर लिया गया है। परेशान मत होइए।

कहा जा रहा है कि बच्चे को बहुत तेज बुखार था और अस्पताल में भर्ती होने के लिए उसे कथित तौर पर एक घंटे से ज्यादा का इंतजार करना पड़ा। जानकारी के मुताबिक, वरिष्ठ डॉक्टरों के हस्तक्षेप के बाद बच्चे को भर्ती किया गया।

डेंगू से उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद और मथुरा में कुल 67 लोगों की मौत हुई है। फिरोजाबाद में 52 लोगों की मौत हुई है, जिसमें कम से 40 बच्चे शामिल हैं। बीते दो दिनों में दो जानें गई हैं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि वे बच्चे हैं या वयस्क। वहीं, मथुरा में पंद्रह लोगों की इस बीमारी की वजह से मौत हुई है, जिसमें ग्यारह बच्चे और चार वयस्क शामिल हैं। 

   

Check Also

‘भाजपा समर्थकों का बूथ पर कब्जा, मुस्लिम वोटरों से अभद्रता’, वोटिंग के बीच सपा के गंभीर आरोप

🔊 Listen to this लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग जारी है. आज …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-