Breaking News

कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद महाराष्ट्र के अमरावती जिले में एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

महाराष्ट्र में मुंबई के साथ पुणे और अमरावती जैसे जिलों में कोरोना के बढ़ते मामलों से महाराष्ट्र सरकार चौकन्ना हो गई है। सरकार ने सख्त फैसला लेते हुए अमरावती में एक हफ्ते के लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है। गौरतलब है कि पुणे में शनिवार को 849 और अमरावती में 727 केस मिले थे। महाराष्ट्र की कैबिनेट मंत्री यशोमति ठाकुर ने अमरावती जिले में एक हफ्ते के लॉकडाउन का ऐलान किया।

लॉकडाउन के दौरान अत्यावश्यक सेवाओं को छोड़ सभी चीज़ें बंद रहेंगी। महाराष्ट्र सरकार का कहना है कि अगर उसके बाद भी लोगों ने नियमों का पालन नहीं किया तो लॉकडाउन को बढ़ाया जाएगा। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए ये कठोर फैसला लिया गया है। लोगों से कोरोना से बचने के लिए बनाए गए सारे नियमों का पालन करने की अपील की गई है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

एक्सक्लूसिव:बार बार बर्फबारी से केदारनाथ धाम मार्ग हो रहा बाधित,विषम परिस्थितियों में काम कर रहे विभागीय कर्मचारी,एक माह से भी कम समय है यात्रा शुरू होने में, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (24 मार्च 2023) रूद्रप्रयाग। ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *