Breaking News

राहुल की सदस्यता समाप्त होने पर कांग्रेस का देशव्यापी सत्याग्रह, राजघाट पर प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर बोला बड़ा हमला, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (26 मार्च 2023)

नयी दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त करने के विरोध में आज कांग्रेस ने महात्मा गांधी की समाधि राजघाट पर एक दिन का सत्याग्रह किया। हालांकि दिल्ली पुलिस ने धारा 144 का हवाला देकर कांग्रेस को इसकी अनुमति नहीं दी थी। इसके बावजूद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी समेत तमाम बड़े नेता वहां पहुंचे।

अपने संबोधन में प्रियंका गांधी ने कहा कि आज तक हम चुप रहे हैं, आप हमारे परिवार का अपमान करते गए। मैं पूछना चाहती हूं कि एक आदमी का कितना अपमान करोगे। मुझ पर केस लगा दो, लेकिन सच ये है कि इस देश का प्रधानमंत्री कायर है।

कांग्रेस की प्रियंका गांधी ने कहा कि उनके पिता का संसद में अपमान किया गया और उनके भाई को मीर जाफर जैसे नाम दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी के मंत्रियों ने भी सोनिया गांधी का अपमान किया है लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। आपके एक सीएम ने कहा कि राहुल गांधी को यह भी नहीं पता कि उनके पिता कौन हैं, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा ऐसे लोगों को संसद से अयोग्य नहीं ठहराया जाता है, उन्हें जेल नहीं भेजा जाता है और उन्हें सालों तक चुनाव लड़ने से नहीं रोका जाता है। उन्होंने कई बार मेरे परिवार का अपमान किया है, लेकिन हम चुप रहे। प्रियंका गांधी ने कहा कि बीजेपी डरी हुई है, क्योंकि राहुल ने ऐसे सवाल उठाए हैं, जिनके जवाब उनके (बीजेपी) के पास नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि एक आदमी मेरे भाई को चुप कराने के लिए भाजपा और मोदी के द्वारा इतना कुछ किया जाता है। प्रियंका गांधी ने कहा कि इस देश का पीएम कायर है.प्रियंका गांधी ने कहा कि आज भी कांग्रेस पार्टी इस देश की आजादी के लिए लड़ रही है। आज आपकी सारी संपत्ति लूटी जारी है एक आदमी को दी जा रही है। ये लोग आपका रोजगार छीन रहे हैं. आप गैस सिलेंडर के लिए हजार रुपए दे रहे हैं और यहां आपकी सारी संपत्ति किसी और को सौंपी जा रही है। राहुल गांधी ने कौन सा ऐसा जुर्म कर लिया जो आप से 2 सवाल पूछ लिए। आप जवाब नहीं दे पाए और घबरा गए। जो अहंकारी होते हैं तानाशाह होते हैं जब सवाल का जवाब नहीं दे पाते तो सत्ता लेकर जनता को दबाने की कोशिश करते हैं।

प्रियंका गांधी ने कहा कि अगर आप हमें परिवार वादी कहते हैं, तो भगवान राम कौन थे? भगवान राम को वनवास भेजा गया, लेकिन उन्होंने अपने परिवार और धरती के प्रति अपना फर्ज निभाया तो क्या भगवान राम परिवार वादी थे। क्या पांडव परिवार वादी थे जो अपने परिवारों के संस्कार के लिए लड़े? क्या हमें शर्म आनी चाहिए कि हमारे परिवार के सदस्य इस देश के लिए शहीद हुए? हम देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए सब कुछ करेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि यह सत्याग्रह सिर्फ आज के लिए है, लेकिन इस तरह के सत्याग्रह पूरे देश में किए जाएंगे। राहुल गांधी आम लोगों के लिए लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल ने बयान कर्नाटक में दिया, लेकिन मामला गुजरात में ट्रांसफर कर दिया गया था।

Check Also

दुश्मन को चकमा देने में माहिर है निर्भय मिसाइल, अब बनेगी भारत की ताकत

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (18 अप्रैल 2024) भारत ने गुरुवार को स्वदेशी इंजन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-