Breaking News

आज का पंचांग: कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानिये अपना राशिफल, बता रहे हैं आचार्य धीरज याज्ञिक

*आज का पंचांग एवं राशिफल*

आचार्य धीरज याज्ञिक

*१० मार्च २०२३*

सम्वत् -२०७९
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – चैत्र।
पक्ष – कृष्ण।
दिन – शुक्रवार।
ऋतु – शिशिर।
तिथि – तृतीया रात्रि – ०८:१४ मि. तक उपरांत चतुर्थी।
नक्षत्र – चित्रा प्रातः – ०५:४७ मि. तक उपरांत स्वाती।
योग – वृद्धि रात्रि – ०७:४१ मि. तक उपरांत ध्रुव।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – पाताल की दिन – ०८:०४ मि. से रात्रि – ०८:१४ मि. तक है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – कन्या सायं – ०५:२५ मि. तक उपरांत तुला।
सूर्य राशि – कुंभ।
सूर्य नक्षत्र – पूर्वाभाद्रपद।
दिशाशूल – पश्चिम में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – १०:३१ मि. से – १२:०१ मि. तक‌।
सूर्योदय – ०६:१३ मि.।
सूर्यास्त – ०५:५५ मि.।
व्रत – संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी।
पर्व – कुछ नहीं।

*आज विशेष -* *संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत,चंद्रोदय रात्रि – ०८:३८ मि. पर,कल्पादि तृतीया,प्राचीन मतानुसार क्षत्रपति शिवाजी जयंती,स्थायी जययोग रात्रि – ०८:१४ मि. से प्रातः – ०५:४७ मि. तक,भद्रा पाताल की दिन – ०८:०४ मि. से रात्रि – ०८:१४ मि. तक |*

*कल विशेष -* *सर्वार्थ सिद्धि रात्रि शेष (प्रातः) – ०६:०२ मि. तक,यायी जययोग रात्रि – ०८:०१ मि. से रात्रि शेष (प्रातः) – ०६:०२ मि. तक |*

मेष राशि – आज दिन कम ठीक है अतः कार्यों को सोच-विचार कर करें।व्यापार में नुकसान हो सकता है।कानून के क्षेत्र में सावधान रहें।विवाद संभव है अतः सावधान रहें।

वृष राशि – आज दिन मिलाजुला है,कार्य स्थल पर कुछ विवाद संभव है।यात्रा के योग बन रहे हैं जो लाभदायक रहेगा।धार्मिक एवं सामाजिक कार्यो में शामिल होंगे।

मिथुन राशि – आज दिन कम ठीक है,अपने व्यवहार और कार्य प्रणाली में बदलाव की आवश्यकता है।एक समय पर एक ही काम करें।अधिकारी वर्ग आपसे प्रभावित होगा।

कर्क राशि – आज दिन अच्छा है एवं समय अनुकूल है।बिलंबित कार्यों में गति आएगी।मन प्रसन्न रहेगा।प्रेम प्रसगों में सफलता मिल सकती है।पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि – आज दिन ठीक है,परिश्रम से सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें।पारिवारिक प्रेम बना रहेगा।शत्रु वर्ग सक्रिय होगा।

कन्या राशि – आज दिन ठीक नहीं है,कानूनी अड़चनें आ सकती हैं।किसी बात से बेचैन रहेंगे।यात्रा में दुर्घटना का योग है।शत्रुओं से सावधान रहें।

तुला राशि – आज दिन मिलाजुला है।समय का ध्यान दें एवं गलतियों में सुधार करें।कई दिनों से बिलंबित कार्य सुलझ सकते हैं।किसी प्रभावकारी व्यक्ति से भेंट हो सकती है।

वृश्चिक राशि – आज दिन ठीक है,चिंता को त्यागें जो होगा अच्छा होगा।व्यर्थ का सोचना बंद करें। वाक् चातुर्य से कार्य बन जाएंगे।शत्रु से सावधान रहें

धनु राशि – आज दिन ठीक नहीं है,पड़ोसियों से विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।विवाद में धन खर्च होगा।वाहन से सावधान रहें दुर्घटना संभव है।

मकर राशि – आज दिन मिलाजुला असरदार है,समय की अस्थिरता से परेशान रहेंगे।पारिवार में आई समस्या का निदान होगा।रंगमंच से जुड़े जातकों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

कुम्भ राशि – आज अनजान लोगों से सावधान रहें।कार्य पूरे नहीं हो पाएंगे।खानपान पर पूर्ण नियंत्रण रखें।अकस्मात आए खर्च से बजट प्रभावित होगा।किसी से अकारण विवाद हो सकता है।

मीन राशि – आज दिन उत्तम है,व्यापारिक उन्नति के अवसर हैं।कार्यो में आ रही परेशानी से सहज ही निकल जाएंगे।व्यापारियों के लिए समय उपयुक्त है।सामाजिक क्षेत्र में यश मिलेगा।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

25 हजार करोड़ के बैंक घोटाले मामले में अजित पवार की पत्नी को क्लीन चिट

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (24 अप्रैल, 2024) 25 हजार करोड़ के बैंक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-