Breaking News

मीडिया पर सरकार की पैनी नजर: लीक रिपोर्ट से हुआ खुलासा,मीडिया जगत में मचा हड़कंप

@शब्द दूत ब्यूरो (24 जून 2025)

दिल्ली सरकार के सूचना एवं प्रचार निदेशालय (DIP) की एक आंतरिक रिपोर्ट लीक होने से सरकार की मीडिया निगरानी प्रणाली का पर्दाफाश हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, सरकार हर दिन अखबारों की खबरों को ‘पॉजिटिव’, ‘नेगेटिव’ और ‘न्यूट्रल’ श्रेणियों में विभाजित कर नियमित रूप से निगरानी कर रही है। यह रिपोर्ट 15 जून को गलती से एक पत्रकारों के व्हाट्सएप ग्रुप में साझा हो गई, जिससे यह जानकारी सार्वजनिक हो गई।

रिपोर्ट लीक होने के बाद सरकार की मीडिया पर नियंत्रण और छवि प्रबंधन की नीति पर सवाल उठने लगे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इस प्रकार की निगरानी से अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और प्रेस की स्वायत्तता पर असर पड़ सकता है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक इस विषय में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। यह मामला अब मीडिया, राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-