Breaking News

बड़ी खबर – 26 सितंबर से चार दिन ठप्प रहेगा बैंकों का कामकाज, विलय के खिलाफ अधिकारी संगठनों ने दी हड़ताल की चेतावनी

बैंक अधिकारी संगठन द्वारा दिया हड़ताल का नोटिस

 

लखनऊ। आल इंडिया बैंक आफिसर्स कन्फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि  बैंको के चारो अधिकारी संगठनों  ने सरकार के बैंकों के विलय के विरुद्ध एवं वेतन पुनर्निधारण की मांग को लेकर 25, 26 व् 27 सितम्बर और नवंबर में अनिश्चितकालीन हड़ताल का नोटिस दिया।  उन्होंने बताया कि बैंकों के मर्जर के खिलाफ बैंक अधिकारियों की बड़ी हड़ताल होगी।  

 इस हड़ताल की वजह से 4 दिन  बैंकों का कामकाज ठप्प रहेगा। क्योंकि 28 को चतुर्थ शनिवार व अगले दिन रविवार होगा।   उन्होंने बताया कि इस हड़ताल में चार लाख से अधिक अधिकारी शामिल रहेंगे। पवन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि नवंबर माह में इन संगठनों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल की भी चेतावनी दी गई है। 

हड़ताल की चेतावनी देने वाले बैंक संगठनों में आल इंडिया बैंक आफिसर्स कन्फेडरेशन, आल इंडिया बैंक आफिसर्स एसोसिएशन, इंडियन नेशनल बैंक आफिसर्स कांग्रेस तथा नेशनल आर्गेनाइजेशन आफ बैंक आफिसर्स शामिल हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

अमेरिका में बनेगी 300 अरब डॉलर की विशाल तेल रिफाइनरी, रिलायंस के साथ ऐतिहासिक साझेदारी का ट्रंप ने किया ऐलान

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 मार्च 2026) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-