Breaking News

सुलभ शौचालय की शुरुआत करने वाले बिंदेश्वर पाठक का निधन, स्वच्छता आंदोलन 1970 में किया था शुरू

@शब्द दूत ब्यूरो (15 अगस्त 2023)

नयी दिल्ली। भारत में स्वच्छता और सुलभ शौचालय की शुरुआत करने वाले बिंदेश्वर पाठक का 80 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया।

उन्होंने सुलभ शौचालय की परिकल्पना सन् 1970 में स्वच्छता आंदोलन की शुरुआत की थी। इसके लिए उन्होंने ‘सुलभ इंटरनैशनल’ एनजीओ की स्थापना की। आज कार्डियक अरेस्ट से एम्स (दिल्ली) में उनका निधन हो गया । वैशाली (बिहार) में जन्मे पाठक को सार्वजनिक स्वास्थ्य, सामाजिक परिवर्तन और मानवाधिकारों में सुधार के लिए किए गए काम को लेकर दुनियाभर में जाना जाता है। पूरे देश में उनके एनजीओ सुलभ इंटरनेशनल की ओर से सुलभ शौचालय बनाए गए हैं।

 

Check Also

करवा चौथ से पहले काशीपुर में लगा फैशन का महाकुंभ, ‘वोग वोल्ट’ प्रदर्शनी का आगाज

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (21 अक्टूबर 2026) काशीपुर। करवा चौथ और दीपावली …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-