Breaking News

पाकिस्तान की बदहाली पर भारत के इस नेता को हुई चिंता तो बोले ” अपने ही देश के लोग हैं,दुख होता है, 10-20 लाख टन गेहूं भिजवा दे भारत, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (24 फरवरी 2023)

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल को पाकिस्तान में अनाज की कमी से दुख हो रहा है। उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा – पाकिस्तान में 250 रुपये किलो आटा बिक रहा, हमें दुख होता है। भाई अपने ही देश के लोग हैं।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ नेता ने यह सुझाव दिया है कि बदहाल पाकिस्तान की मदद के लिए भारत को गेहूं देना चाहिए। आरएसएस के सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल ने कहा है कि, 10-20 लाख टन गेहूं पाकिस्तान को भेज देना चाहिए। उन्होंने कहा कि, ”पाकिस्तान में 250 रुपये किलो आटा बिक रहा है, हमें दुख होता है। भाई अपने ही देश के लोग हैं।”

कृष्ण गोपाल ने कहा कि, ”वहां की जनता को भूख से मरने के बजाए, भारत के पास सरप्लस गेहूं है, दे सकता है। 70 साल पहले हमारे साथ ही थे, इतनी दूरी का क्या लाभ है. वहां का कुत्ता भी भूखा न रहे।70 साल पहले हम एक ही थे। पाकिस्तान में रहते हुए दिन रात गाली देते हैं, नहीं वह भी सुखी हों। भारत 25-50 लाख टन गेहूं भेज सकता है। वे मांगते ही नहीं, आने देते भी नहीं। वहां की जनता को भूख से मरने देने के बजाए।”

आर एस एस नेता ने यह भी कहा कि पाकिस्तान चार-पांच बार हमसे झगड़ा कर चुका है।  वही आक्रमण करता है बार-बार. 48 हो, 65 हो 71 हो, कारगिल हो उसके बाद भी भारत के सभी लोगों के मन में यह बात आई होगी कि भाई 250 रुपये किलो आटा वहां हो गया है दे दो। 10-20 लाख टन गेहूं भिजवा दो। ‘

संघ के नेता ने कहा कि, ”पाकिस्तान मदद न मांगे फिर भी हमें मदद करनी चाहिए। भारत की सोच सर्वे भवंतु सुखिन: की है. अमेरिका का आदमी सर्वे भवंतु सुखिन: नहीं बोलता. इंग्लैंड का आदमी भी नहीं बोलता, फ्रांस भी नहीं बोलता, रशिया भी नहीं बोलता। वे केवल अपने देश का भला चाहते हैं। भारत की धरती का कोई भी व्यक्ति हो, वह सर्वे भवंतु सुखिन: के बिना अधूरा है।’

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

जनगणना 2027: आम जनता से पूछे जाएंगे 33 सवाल, भारत सरकार ने जारी की विस्तृत सूची, तैयार हो जाईये यहाँ देखिए क्या क्या पूछा जायेगा आपसे?

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जनवरी 2026) नई दिल्ली। भारत सरकार ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-