Breaking News

ये भी जानिये :चेहरा देखने के लिए नहीं होते हैं लिफ्ट में शीशे, जानिए क्यों लगे होते हैं लिफ्ट के अंदर शीशे

@शब्द दूत ब्यूरो (04 सितंबर, 2022)

इस भागदौड़ की दुनिया में हम अपना समय बचाने के लिए बहुत सी मशीनों का इस्तेमाल करते हैं. जिससे कम समय में और आसानी से अपना काम कर सकें। विज्ञान ने आज बहुत तरक्की कर ली है, जिसके चलते रोजमर्रा के कामों के लिए कई मशीनों का आविष्कार हुआ है।पहले हम जब भी ऊंची बिल्डिंग को देखते थे तो ऊपर जाने के लिए सीढ़ियां चढ़ने से पहले कई बार सोचते थे।

लेकिन वैज्ञानिकों ने लिफ्ट और स्वचालित सीढ़ियों का आविष्कार करके हमारा बहुत सारा समय और ऊर्जा को बचाया है। लेकिन क्या आपने कभी भी लिफ्ट का प्रयोग करते समय इस बात पर ध्यान दिया है कि आखिर इसमें शीशे क्यों लगे होते हैं।

आपने कभी न कभी लिफ्ट का प्रयोग किया होगा। कभी होटल में या ऑफिस जाते समय या मॉल में या फि कहीं और तो आपने नोटिस किया होगा कि ज्यादातर लिफ्ट में अंदर शीशे लगे होते हैं। हालांकि ऐसा नहीं है की लिफ्ट में इन्हे शुरू से ही लगाया जाता रहा है.बहुत से पुराने लिफ्ट में शीशे नहीं लगते. लेकिन इसका क्या कारण है कि अब लिफ्ट में इन्हें लगाया जाने लगा है।

जब लिफ्ट में लोग जाते थे तब लोगों को ऐसी शिकायत होती थी की लिफ्ट काफी स्पीड से जाती है। जिसके कारण वो असहज महसूस करते थे। उन्हें इससे घबराहट होती थी। लिफ्ट बनाने वाली कंपनियों को बहुत सी शिकायतें मिलीं। कंपनियों ने इस बात पर गौर किया तो उन्हें समझ आया की लोगों का ध्यान लिफ्ट की दीवारों पर होता है और उन्हें ऐसा महसूस होता है की लिफ्ट काफी तेजी से जाती है।

हालांकि ऐसा नहीं होता है असल में लिफ्ट साधारण स्पीड से ही जाती है। कंपनियों द्वारा इस समस्या का हल निकालने के लिए लिफ्ट की दीवारों पर शीशे लगाए गए जिसके कारण लोगों का ध्यान अब शीशे पर होता है और अब लोगों को असहज महसूस नहीं होता है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-