Breaking News

पंजाब के मुख्यमंत्री को” बाइक चोर “बताने वाले फर्जी फोटो की हकीकत जानिये, सोशल मीडिया पर वायरल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी

@शब्द दूत ब्यूरो (01 अप्रैल 2022)

सोशल मीडिया पर झूठ खूब परोसा जा रहा है। इन दिनों  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की  तस्वीर  खूब वायरल हो रही है। खासकर भाजपा के समर्थक इस तस्वीर को शेयर कर रहे हैं हैं और तस्वीर के साथ कैप्शन है कि ये मान की 12 साल पहले की फोटो है जब पंजाब पुलिस ने उन्हें बाइक चोरी के इल्जाम में गिरफ्तार किया था।

तस्वीर में  रंगे हुए कपड़ों में कुछ लोग जमीन पर बैठे हैं। इनमें से एक शख्स का चेहरा पंजाब के सीएम भगवंत मान से मिल रहा है। फेसबुक यूजर्स के अनुसार , “आज से करीब 12 साल से पहले पंजाब पुलिस ने 4 बाइक चोरों को पकड़ा था!

अब बताना पड़ेगा की इनमे से एक बाइक चोर कौन है। ” इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए बहुत लोगों ने पंजाब के सीएम भगवंत मान का नाम लिखा है। देखिए लिंक –

https://www.instagram.com/p/CbP7B3ahBhv/?utm_medium=copy_link

हम बताते हैं कि तस्वीर की सच्चाई। दरअसल तस्वीर में भगवंत मान ही हैं, लेकिन, इसके साथ जो कैप्शन है वह पूरी तरह झूठ है। बाइक चोरी में गिरफ्तारी की बात कही जा रही है, वो सरासर झूठ है। वायरल फोटो   पंजाबी एक्टर व निर्माता करमजीत अनमोल के इंस्टाग्राम पेज पर है।

18 मार्च 2022 को शेयर इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा है “होली की यादें”। वायरल फोटो भगवंत मान और उनके साथियों की है।

बहरहाल अब सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को पोस्ट करने वाले यूजर्स के खिलाफ कार्रवाई की भी खबर आ रही है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

ब्रेकिंग न्यूज :किशाऊ बांध परियोजना पर बनी सहमति,गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में उत्तराखंड समेत छह राज्यों ने एमओयू को दी मंजूरी

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (16 जून 2026) नई दिल्ली। वर्षों से लंबित …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-