Breaking News

काम की बात :इनकम टैक्‍स रिटर्न फाइल करने की डेडलाइन 15 मार्च तक बढ़ाई गई

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (11 जनवरी, 2022)

केंद्र सरकार ने इनकम टैक्‍स रिटर्न फाइल करने की डेडलाइन 15 मार्च तक बढ़ा दी है। वित्‍त मंत्रालय के रेवेन्‍यू डिपार्टमेंट की ओर से जारी नोटिफिकेशन में यह जानकारी दी गई है। इसके अनुसार, कोरोना वायरस की स्थिति के कारण टैक्‍सपेयर्स को हो रही परेशानियों को देखते हुए तारीख को बढ़ाया गया है।

नोटिफिकेशन में यह भी कहा गया है कि इनकम टैक्‍स एक्‍ट 1961 के प्रावधानों के तहत विभिन्‍न ऑडिट रिपोर्टों की ई-फाइलिंग के दौरान आ रही समस्‍याएं के कारण भी डेडलाइन बढ़ाई गई है। टैक्‍सपेयर्स अब 15 मार्च 2022 तक ITR फाइल कर सकेंगे। सरकार का यह फैसला चौकाने वाला है।

पिछले साल दिसंबर माह के आखिर में सरकार ने कहा था कि आयकर रिटर्न भरने की समयसीमा बढ़ाने का कोई प्रस्ताव नहीं है और इसकी अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2021 ही है। उन्होंने बताया था कि इस बार भरे गए रिटर्न की संख्या बीते वर्ष के मुकाबले अधिक है।

Check Also

 अजब गजब :वोटर लिस्ट में जगदीश की जगह हनुमान जी की फोटो, 10 दिन से मतदाता की तलाश; चुनावी व्यवस्था पर उठे सवाल, एस आई आर के बाद जुड़ा था नाम

🔊 Listen to this मामले की जानकारी रिटर्निंग ऑफिसर को दे दी गई है और …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-