Breaking News

बुजुर्गों, दिव्यांगों को घरों के पास टीका लगाने के संबंध में सरकार दिशानिर्देश जारी

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

केंद्र सरकार ने घरों के पास टीकाकरण के संबंध में दिशानिर्देश जारी किए हैं जिससे बुजुर्ग लोगों और दिव्यांगों को कोरोना वायरस से सुरक्षा के लिए टीका लगवाने में आसानी होगी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने ‘घर के पास कोविड टीकाकरण केंद्र’ दिशानिर्देशों में कहा कि ऐसे केंद्रों पर वे लोग टीका लगवा सकेंगे जिनकी उम्र 60 साल से अधिक है और जिन्होंने कोई खुराक नहीं ली है या पहली खुराक ही ली है। इनके अलावा 60 साल से कम उम्र के शारीरिक या मानसिक रूप से दिव्यांग लोगों को भी यह लाभ मिलेगा। मंत्रालय ने इस संबंध में तकनीकी विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों को स्वीकार किया है।

वहीं सरकार ने अनुमान जताया है कि कोविड-19 की एकल खुराक वाले स्पुतनिक लाइट टीके के भारत में जल्द आने की उम्मीद है। रूसी विनिर्माता एवं उसके भारतीय साझेदारों सहित सभी पक्षों को देश के टीकाकरण अभियान को बढ़ावा देने को लेकर टीके के लिए आवेदन तथा नियामकीय मंजूरी प्रक्रियाओं को तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

चेतावनी :पेपर कप में चाय पीना पड़ सकता है भारी, शोध में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (16 जून 2026) नई दिल्ली। रेलवे स्टेशन, बस …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-