Breaking News

केंद्र सरकार की सलाह- कोरोना से ठीक होने के तीन महीने बाद लगवाएं वैक्सीन

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

केंद्र सरकार ने सलाह देते हुए कहा है कि कोरोना संक्रमण से रिकवर होने के तीन माह बाद टीकाकरण करना उचित है। सरकार ने इसके साथ ही स्तनपान कराने वाली महिलों के लिए भी वैक्‍सीन सुरक्षित बताया है। सरकार की ओर से बताया गया है कि यदि वैक्‍सीन की पहली डोज लेने के बाद कोई कोरोना संक्रमित हो जाता है तो दूसरी डोज तीन माह बाद ली जानी चाहिए। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की ओर से वैक्‍सीनेशन के नियमों में एक और बदलाव करते हुए यह बात कही गई है। द नेशनल एक्‍सपर्ट ग्रुप ऑन वैक्‍सीन एडमिनिस्‍ट्रेन फॉर कोविड-19 की ओर से यह अनुशंसा की गई है। नई सिफारिशों में यह भी कहा गया है कि कोरोना से रिकवरी के तीन माह वैक्‍सीनेशनल टालना चाहिए।

यह भी बताया गया है कि स्तनपान कराने वाली महिलाएं कोरोना का टीका लगवा सकती है। गर्भवती महिलाओं को टीका लगवाने को लेकर अभी मामला विचाराधीन है। जिन मरीजों को प्लाज्मा दिया गया हो, वैसी हालत में अस्पताल से छुट्टी के तीन महीने बाद वे टीका ले सकते हैं।

इसी तरह, पहली डोज लेने के बाद अगर कोई संक्रमित हो जाए तो फिर दूसरी डोज ठीक होने के तीन महीने बाद ली जा सकती है। अगर किसी को कोई दूसरी गंभीर बीमारी हुई है और अस्पताल या आईसीयू में दाखिल हुआ हो तो उन्हें 4 से 8 हफ्ते बाद कोरोना का टीका लेना है। कोरोना का टीका लेने के 14 दिन बाद ब्लड डोनेट किया जा सकता है। अगर कोई कोरोना संक्रमित हो तो आरटीपीसीआर निगेटिव आने के बाद ब्लड डोनेट कर सकता है.टीका लेने से पहले रैपिड एंटीजन टेस्ट जरूरी नहीं है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

महिला दिवस पर काशीपुर में “अधिवक्ता संवाद” का आयोजन, महिला सशक्तिकरण में न्यायालय और अधिवक्ताओं की भूमिका पर चर्चा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 मार्च 2026) काशीपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-