Breaking News

अमानवीय: अस्‍पताल में भर्ती 90 साल के कैदी को बेड पर चेन से बांधा

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

ऐसे समय जब देश कोरोना महामारी की दूसरी लहर का सामना कर रहा है, उत्‍तर प्रदेश के एटा से हृदय को द्रवित करने वाली खबर सामने आई है। यहां की जेल का एक 90 वर्षीय कैदी को सांस लेने में परेशानी महसूस हुई, इसके बाद उसे स्‍थानीय अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन जेल प्रशासन ने अमानवीय व्‍यवहार करते हुए इलाज के दौरान कैदी को बेड पर चेन से बांधकर रखा। कैदी के भागने के खौफ में यह किया गया लेकिन 90 वर्ष के कैदी के साथ इस तरह के अमानवीय व्‍यवहार पर गंभीर सवाल उठे हैं। चेन बांधे बेड पर बैठे कैदी का फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ।

मामले के तूल पकड़ने के बाद डीजी जेल आनंद कुमार ने घटना पर संज्ञान लेते हुए संबंधित जेल वार्डन अशोक यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिया है। इसके साथ ही पर्यवेक्षणीय अधिकारी से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। उत्तर प्रदेश के महानिदेशक (जेल) के ट्विटर हैंडल पर कार्रवाई की जानकारी देते हुए कहा गया है कि दोषी किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। मामला जानकारी में आने के बाद कैदी की चेन खोल दी गई है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

एस.सी. गुड़िया आईएमटी के विद्यार्थियों ने किया पारले बिस्कुट प्लांट का औद्योगिक भ्रमण, उत्पादन प्रक्रिया को नजदीक से समझा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 मार्च 2026) काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-