Breaking News

…तो क्या डॉक्टर हर्षवर्धन इस्तीफा देंगे?

@शब्द दूत ब्यूरो

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि अगर एक मई को लोग टीके के अभाव में टीकाकरण केंद्रों से वापस लौटे तो क्या वह मंत्री पद से इस्तीफा देंगे। देश में एक मई से 18 और 44 साल तक की उम्र के लोगों को कोरोना रोधी टीका लगाया जाएगा।

पी चिदंबरम ने ट्वीट किया, ‘‘स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन के लिए एक मई को एक इम्तेहान होगा। उनका और उनकी सरकार का दावा कि राज्यों के पास टीकों का पर्याप्त भंडार है, उनका यह दावा हवा में उड़ जाएगा।”

पूर्व गृह मंत्री ने दावा किया, ‘‘कोई भी राज्य 18-44 वर्ष की आबादी के लिए टीकाकरण शुरू करने के लिए तैयार नहीं लग रहा है। यहां तक ​​कि ‘को-विन’ ऐप भी सहयोग नहीं कर रहा है।’ उन्होंने सवाल किया, ‘‘यदि टीके के अभाव के आधार पर लोगों को एक मई के बाद टीकाकरण केंद्रों से वापस कर दिया जाता है, तो क्या स्वास्थ्य मंत्री इस्तीफा देंगे?”

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

हल्द्वानी बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले में 9 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई, फैसले की उम्मीद

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (06 सितंबर 2026) देहरादून। हल्द्वानी के बनभूलपुरा रेलवे …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-