Breaking News

आठ घंटे चली सरकार-किसानों के बीच बातचीत रही बेनतीजा , 5 दिसंबर को फिर होगी बैठक

@शब्द दूत ब्यूरो

नई दिल्ली। कृषि कानूनों के विरोध आंदोलनरत किसानों के साथ केंद्र सरकार की चौथे राउंड की बैठक करीब आठ घंटे के बाद खत्‍म हुई। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि बातचीत सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में हुई। उन्‍होंने कहा कि किसानों और सरकार ने अपना-अपना पक्ष रखा है। कृषि मंत्री ने कहा कि दो-तीन बिंदुओं पर किसानों की चिंता थी, हम हर मुद्दे पर खुले मन से बात कर रहे हैं, हमारा कोई अहम नहीं है।

कृषि मंत्री ने कहा कि न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य (एमएसपी) के बारे में किसानों की चिंता है। यह पहले भी जारी था, जारी है और आगे भी रहेगा। उन्‍होंने कहा कि 5 दिसंबर को दोनों पक्षों के बीच फिर बातचीत होगी। और उम्‍मीद है कि हम किसी सर्वसम्‍मत समाधान पर पहुंचेंगे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

₹416 करोड़ का हिसाब न दे पाने पर ED ने कब्जे में लिया आजम खान का जौहर विश्वविद्यालय

🔊 Listen to this रामपुर। जौहर विश्वविद्यालय के निर्माण में सरकारी धन का दुरुपयोग करने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-