काशीपुर । गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व पर शहर में भव्य नगर कीर्तन निकला। जगह-जगह नगर कीर्तन का भव्य स्वागत हुआ।
नगर कीर्तन की भव्यता और इसमें गुरु महिमा के बखान से पूरा शहर निहाल रहा। गुरु गोविंद सिंह महाराज जी के जन्मोत्सव पर शहर के पक्क्कोट स्थित श्री ननकाना साहिब गुरुद्वारे से नगर कीर्तन शुरू हुआ। गुरु महाराज जी की पालकी को भव्य तरीके से सजाया गया। नगर कीर्तन के लिए जिले भर से संगत भी यहां पहुंच गई।

इसके बाद नगर कीर्तन गुरुद्वारे से सैकड़ों संगत के साथ रवाना हुआ। इसमें सबसे आगे पंच प्यारे चल रहे थे। इसके पीछे विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्रा परंपरागत वेशभूषा में चल रहे थे। इसके पीछे पुरुषों और महिलाओं की सफाई टोली सड़क पर झाड़ू लगाते हुए और धुलाई करते हुए चल रहे थे। इसके बाद पंच प्यारे और फिर गुरु महाराज की पालकी थी। महाराज की पालकी के पीछे सैकड़ों की संगत थी।
नगर कीर्तन में गुरु महाराज की पालकी सभी के आकर्षण का केन्द्र रही। यह नगर कीर्तन गुरुद्वारे से आरंभ होकर पुरानी सब्जी मंडी से मेन बाजार होता हुआ महाराणा प्रताप चौक रामनगर रोड से चीमा चौराहे से होता हुआ निकला। गुरुद्वारे से शुरू होकर वापस गुरुद्वारा पहुंचने में नगर कीर्तन को कई घंटे लग गए। इस दौरान सैकड़ों की संगत नगर कीर्तन के साथ ही मौजूद रही।



Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal