Breaking News

कैग ने की अरविंद केजरीवाल सरकार की तारीफ, केंद्र की फंडिंग में कमी के बावजूद दिल्ली में सरप्लस रेवेन्यू

@शब्ददूत ब्यूरो

नई दिल्ली। भारत के नियन्त्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) ने दिल्ली सरकार की तारीफ की है। कैग ने कहा है कि दिल्ली सरकार ने पांच सालों में सरपल्स रेवेन्यू को मेनटेन किया है। कैग की इस साल की ऑडिट रिपोर्ट में कहा गया कि बीते साल के मुकाबले टैक्स और नॉन टैक्स रेवेन्यू में क्रमश: 14.70 प्रतिशत और 101.5 प्रतिशत की बढ़त हुई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली सरकार ने 2013-14 से 2017-18 तक पांच सालों में रेवेन्यू सरप्लस मेन्टेन किया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा है कि- स्कूलों, अस्पतालों, पानी और बिजली पर खर्च में पांच साल तक वृद्धि हुई। राजस्व अधिशेष को बनाए रखते हुए और दिल्ली के राजकोषीय स्वास्थ्य में सुधार के दौरान यह सब किया गया। यह संभव था क्योंकि दिल्ली में एक गैर-भ्रष्ट सरकार है, जो सार्वजनिक कल्याण पर करदाताओं के पैसे का उपयोग करती है।

मुख्यमंत्री केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार बार बार केंद्र से सेंट्रल टैक्स में अपनी हिस्सेदारी को बढ़ाने की मांग करती रही है। बता दें कि साल 2018 के 31 मार्च तक दिल्ली सरकार ने सांविधिक निगम, ग्रामीण बैंक, संयुक्त स्टॉक कंपनियों में 19,173 करोड़ का निवेश किया है जिससे 0.8 प्रतिशत का मुनाफा आया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

‘पहचान से नागरिकता तक’: हरिद्वार में 162 हिंदू शरणार्थियों को मिली भारतीय नागरिकता, कर्नल अजय कोठियाल रहे ऐतिहासिक क्षण के गवाह

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (08 मार्च 2026) हरिद्वार। नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-