Breaking News

भीषण हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 7 की मौत, कई घायल

बताया जा रहा है कि मृतकों में महिलाएं भी शामिल हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

@शब्द दूत ब्यूरो (13 अप्रैल 2026)

सुरेंद्रनगर। जिले में आज तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। यह हादसा लक्षतर-विरमगाम हाईवे पर हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को कुचल दिया।

पुलिस के अनुसार, श्रद्धालुओं का एक समूह राजकोट से बहुचराजी मंदिर की ओर पैदल यात्रा कर रहा था। इसी दौरान करीब 1:30 बजे पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में 6 श्रद्धालुओं और सड़क किनारे खड़े एक डंपर चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि मृतकों में महिलाएं भी शामिल हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

ट्रक चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। मामले की जांच जारी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

फिलहाल, इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और लापरवाह ड्राइविंग पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बड़ी खबर :देश के कई राज्यों में भूकंप के झटके, उत्तराखंड और महाराष्ट्र में अधिक तीव्रता दर्ज

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अप्रैल 2026) नयी दिल्ली। शनिवार सुबह देश …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-