Breaking News

हल्द्वानी में “रन फॉर अवेयरनेस” रैली को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दिखाई हरी झंडी, नशामुक्त उत्तराखंड का दिलाया संकल्प

@शब्द दूत ब्यूरो (12 अप्रैल 2026)

हल्द्वानी। नशामुक्त उत्तराखंड अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को हल्द्वानी में आयोजित “रन फॉर अवेयरनेस” रैली का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया। एमबी इंटर कॉलेज मैदान से शुरू हुई इस रैली में हजारों की संख्या में युवा, छात्र-छात्राएं, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।

रैली को रवाना करने से पहले मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दौड़ केवल शारीरिक गतिविधि नहीं, बल्कि एक स्वस्थ, समृद्ध और नशामुक्त उत्तराखंड के संकल्प की प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे को “ना” और जीवन को “हाँ” कहने का संदेश पूरे प्रदेश में फैलाएं।

मुख्यमंत्री ने नशे को “साइलेंट वार” बताते हुए कहा कि यह तेजी से समाज में फैल रहा है और युवा इसकी सबसे बड़ी चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने चेताया कि मजाक में शुरू हुआ नशा धीरे-धीरे जिंदगी और परिवार दोनों को बर्बाद कर देता है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ से प्रेरित होकर राज्य सरकार मिशन मोड में कार्य कर रही है। वर्ष 2022 में गठित एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने हजारों आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किए हैं। साथ ही एडिक्शन ट्रीटमेंट फैसिलिटी (एटीएफ) केंद्रों का विस्तार भी किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के लिए ‘दगड़िया क्लब’ जैसे प्रयास किए जा रहे हैं, जो नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल कानून से नहीं, बल्कि समाज और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से जीती जा सकती है।

कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने उपस्थित युवाओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई और ‘ड्रग्स फ्री उत्तराखंड’ बनाने का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, जिन्होंने इस अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

देहरादून में 14 अप्रैल को पीएम मोदी का दौरा, अंबेडकर जयंती पर देंगे विकास योजनाओं की सौगात

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 अप्रैल 2026) देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-