Breaking News

काशीपुर : रेल सुविधाओं की मांग को लेकर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, रेल मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

@शब्द दूत ब्यूरो (10 अप्रैल 2026)

काशीपुर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महानगर इकाई ने काशीपुर में रेल सुविधाओं की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और भारतीय रेल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रेल मंत्री को संबोधित ज्ञापन स्टेशन मास्टर के माध्यम से सौंपा।

प्रदर्शन के दौरान “रेल मंत्री होश में आओ”, “काशीपुर को रेल सुविधाएं दो” और “इंकलाब जिंदाबाद” जैसे नारे लगाए गए। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि काशीपुर क्षेत्र की लंबे समय से उपेक्षा की जा रही है, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदर्शन में महानगर अध्यक्ष अलका पाल, पूर्व महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल, विमल गुड़िया, उमेश जोशी एडवोकेट, मनोज जोशी एडवोकेट, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, मुशर्रफ हुसैन, सुभाष पाल, जितेंद्र सरस्वती, इल्यास माहीगीर, महेंद्र बेदी और राजेश एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नेताओं ने कहा कि काशीपुर से लखनऊ समेत कई महत्वपूर्ण रेल सेवाएं बंद हैं और अन्य शहरों के लिए सीधी कनेक्टिविटी का अभाव है। इससे क्षेत्र के यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

मुख्य मांगें:

  • काशीपुर से देहरादून, हरिद्वार, लखनऊ, दिल्ली, मुंबई, अमृतसर आदि के लिए नई ट्रेनें चलाई जाएं
  • बंद पड़ी ट्रेनों को पुनः शुरू किया जाए
  • ट्रेनों में अतिरिक्त व साधारण कोच बढ़ाए जाएं
  • काशीपुर-धामपुर रेल लाइन का कार्य शीघ्र शुरू किया जाए
  • काशीपुर से वंदे भारत ट्रेन संचालित की जाए
  • स्टेशन पर एस्केलेटर, लिफ्ट और स्वच्छता की बेहतर व्यवस्था हो
  • सभी प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा के लिए मेटल डिटेक्टर लगाए जाएं

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों का ज्ञापन स्टेशन मास्टर को सौंपते हुए शीघ्र समाधान की मांग की।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला: आज बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का अलर्ट, अगले दिनों में राहत

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (08 अप्रैल 2026) देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-