@शब्द दूत ब्यूरो (10 अप्रैल 2026)
रामगढ़। महाविद्यालय रामगढ़ में विभिन्न शैक्षणिक एवं बौद्धिक प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य प्रोफेसर नगेंद्र दिवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां न केवल शैक्षणिक ज्ञान को सुदृढ़ करती हैं, बल्कि विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, तार्किक चिंतन और वैश्विक दृष्टिकोण का भी विकास करती हैं।
अर्थशास्त्र परिषद द्वारा आयोजित भाषण प्रतियोगिता का विषय ‘पश्चिम एशिया युद्ध और तेल संकट: समस्या और समाधान’ रहा, जिसमें यमुना ने प्रथम, ललिता ने द्वितीय और प्रियांशु पाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं समाजशास्त्र परिषद की ‘ईरान युद्ध का सामाजिक प्रभाव’ विषयक प्रतियोगिता में ललिता प्रथम और यमुना द्वितीय स्थान पर रहीं।
संस्कृत विभाग की निबंध प्रतियोगिता में ललिता ने प्रथम, ममता ने द्वितीय और अंजलि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सूरज प्रथम, ममता द्वितीय और ललिता तृतीय स्थान पर रहीं।
पीएमआईएस योजना के अंतर्गत कुमारी बीना, हिमांशी, दीपेश, रीता और हिमानी ने पंजीकरण कराया। राजनीति विज्ञान परिषद द्वारा ई-ग्रंथालय एवं पुस्तकालय विषय पर चर्चा भी आयोजित की गई।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. निर्मला रावत ने किया, जबकि निर्णायक मंडल में डॉ. नीमा पंत, डॉ. हरेश राम और डॉ. संध्या गडकोटी शामिल रहे। कार्यक्रम के आयोजक डॉ. हरीश चन्द्र जोशी ने सभी का स्वागत किया तथा अंत में डॉ. माया शुक्ला ने आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर कविंद्र प्रसाद, दीप्ती, गणेश, कमलेश, कुंदन और प्रेम भारती सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal