Breaking News

हल्द्वानी: मनमानी कर रहे 46 निजी स्कूलों को नोटिस, उधमसिंहनगर शिक्षा विभाग के अधिकारियों से भी अभिभावकों ने की कार्रवाई की मांग

हल्द्वानी: जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर प्रशासन और शिक्षा विभाग की संयुक्त कार्रवाई में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में निजी स्कूलों और बुक सेलर्स के गठजोड़ का पर्दाफाश होने के बाद मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल ने 46 निजी स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

उधर नैनीताल जनपद में हुई इस कार्रवाई के बाद अब उधमसिंहनगर के अभिभावक भी शिक्षा विभाग के अधिकारियों से ये उम्मीद कर रहे हैं। कई अभिभावकों ने बताया कि उधमसिंहनगर शिक्षा विभाग के अधिकारियों की नींद आखिर कब टूटेगी? यहाँ भी निजी स्कूलों की मनमानी से अभिभावक काफी परेशान हैं। जबकि विभागीय अधिकारी शिकायत के इंतजार में बैठे हैं।

गौरतलब है कि उधमसिंहनगर मे शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने अभी तक इस संबंध में अभिभावकों को राहत देने के कोई कदम नहीं उठाया है। जिले के बुक स्टालों पर लगी अभिभावकों व छात्रों की भीड़ लगातर बढ़ रही है इसके बावजूद विभागीय अधिकारियों की नींद नहीं टूट रही। किताबों के अलावा बेतहाशा फीस वृद्धि से भी अभिभावक त्रस्त हैं। रही बात शिकायत की तो अपने बच्चे के भविष्य की खातिर अभिभावक मन मसोस कर रह जाते हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इन बातों का स्वयं संज्ञान लेना चाहिए अन्यथा अभिभावक स्कूलों की मनमानी पर पिसते रहेंगे।

नैनीताल जनपद में जांच में पाया गया कि अभिभावकों को एनसीईआरटी की सस्ती किताबों के बजाय निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें खरीदने के लिए बाध्य किया जा रहा था। कई दुकानों से स्कूलों द्वारा जारी पर्चियां भी बरामद हुईं, जिनमें तय दुकानों से ही कॉपी-किताब खरीदने के निर्देश दिए गए थे।

सीईओ द्वारा जारी नोटिस में बताया गया है कि सिटी मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में गठित जांच समिति की रिपोर्ट में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं, जिनमें सीबीएसई के निर्देशों का उल्लंघन, फीस स्ट्रक्चर सार्वजनिक न करना और अभिभावकों को विशेष दुकानों से खरीदारी के लिए मजबूर करना शामिल है।

सभी स्कूलों को 11 अप्रैल 2026 शाम 5 बजे तक जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं। संतोषजनक जवाब न मिलने पर मान्यता रद्द करने समेत कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

नोटिस पाने वाले 46 स्कूलों की सूची

क्रम संख्या स्कूल का नाम
1 वेदान्तम इंटरनेशनल स्कूल, दमुवादूंगा
2 ग्रीन सिटी पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
3 ग्रीन सिटी पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
4 आदर्श पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
5 आरूष पब्लिक स्कूल, कुंवरपुर, हल्द्वानी
6 न्यू बाल संसार पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
7 चिल्ड्रन वैली पब्लिक स्कूल, बरेली रोड, हल्द्वानी
8 डी लैम्प पब्लिक स्कूल, दमुवादूंगा, हल्द्वानी
9 दर्पण चिल्ड्रन गार्डन पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
10 ईमैनुअल पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
11 ग्रीन वुड पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
12 जी-किड्स पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
13 हिमालया विद्या मंदिर, हल्द्वानी
14 इंस्पिरेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी
15 देवभूमि पब्लिक स्कूल, देवलचौड़, हल्द्वानी
16 जय दुर्गे पब्लिक स्कूल, दमुवादूंगा, हल्द्वानी
17 किड्स केयर पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
18 किंग्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
19 काठगोदाम पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
20 लिटिल जीनियस पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
21 लिटिल स्पार्कल एकेडमी, हल्द्वानी
22 मानस पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
23 नेशनल पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
24 न्यू सनसाइन पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
25 न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
26 शेमफोर्ड पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
27 सेंट लुक्स पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
28 श्री कृपा पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
29 सेंट जार्ज पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
30 सनराइज पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
31 समिट पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
32 विवेकानंद पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
33 सन बीम पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
34 एसकेएम पब्लिक स्कूल, देवलचौड़, हल्द्वानी
35 फन विद ड्राइंग पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
36 टेंडर फीट पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
37 विजडम पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
38 वुडलैंड पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
39 वीवीएम पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
40 होली एंजेल पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
41 पीडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
42 न्यू फैंग लैंड पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
43 राइजिंग स्टार पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
44 स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
45 दून पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी
46 आर्यमान विक्रम बिड़ला पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बड़ी खबर :कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर पहुंची असम व दिल्ली पुलिस, सीएम की पत्नी से जुड़े विवाद में बढ़ी कार्रवाई

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (07 अप्रैल 2026) नई दिल्ली। कांग्रेस नेता पवन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-