Breaking News

बड़ी खबर :गैस सिलेंडर हो सकता है ₹317 तक सस्ता, केंद्र सरकार को लेना है फैसला, क्या उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत?

@शब्द दूत ब्यूरो (09 अप्रैल 2026)

नई दिल्ली। देश में बढ़ती महंगाई और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच गैस की कीमतों को लेकर बड़ी राहत की उम्मीद जताई जा रही है। व्यापारियों के संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री सीटीआई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  को पत्र लिखकर एलपीजी और पीएनजी को टैक्स फ्री करने की मांग की है।

सीटीआई का कहना है कि यदि घरेलू गैस पर लगने वाला 5% जीएसटी और कमर्शियल सिलेंडर पर 18% जीएसटी हटाया जाता है, तो गैस की कीमतों में उल्लेखनीय गिरावट आ सकती है। अनुमान के मुताबिक घरेलू सिलेंडर करीब ₹43 और कमर्शियल सिलेंडर करीब ₹317 तक सस्ता हो सकता है।

संगठन ने यह भी बताया कि पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) फिलहाल जीएसटी के दायरे से बाहर है, लेकिन इस पर राज्यों द्वारा 3% से 14.5% तक वैट लगाया जाता है। दिल्ली में यह लगभग 5% है, जो उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ डालता है।

पश्चिम एशिया में जारी तनाव और युद्ध की स्थिति के कारण वैश्विक स्तर पर तेल और गैस की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। इसका असर भारत में भी दिख रहा है, जहां एलपीजी की किल्लत बढ़ रही है और पीएनजी की मांग तेजी से बढ़ी है।

सीटीआई के अनुसार, यदि सरकार गैस को टैक्स फ्री कर देती है, तो इससे आम जनता के घरेलू बजट पर राहत मिलेगी और व्यापारिक गतिविधियों की लागत भी कम होगी। साथ ही होटल, रेस्टोरेंट और छोटे व्यवसायों को भी फायदा मिल सकता है।

अब नजर इस बात पर है कि केंद्र सरकार इस मांग पर क्या निर्णय लेती है और क्या आने वाले समय में गैस उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिल पाती है या नहीं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बड़ी खबर :कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर पहुंची असम व दिल्ली पुलिस, सीएम की पत्नी से जुड़े विवाद में बढ़ी कार्रवाई

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (07 अप्रैल 2026) नई दिल्ली। कांग्रेस नेता पवन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-