Breaking News

काशीपुर :अग्निकांड पीड़ित दुकानदार के आंसू देख द्रवित हुये महापौर दीपक बाली ने निजी रूप से 50 हजार की दी मदद, देखिए वीडियो,

@शब्द दूत ब्यूरो (14 मार्च 2026)

काशीपुर। शहर के महाराणा प्रताप चौक पर शनिवार सुबह अचानक लगी आग से दो दुकानों में भारी नुकसान हो गया। आग की इस घटना में आवास विकास निवासी अनिल शर्मा की साइकिल मरम्मत की दो दुकानों और शहजाद हुसैन की फल की दुकान का सामान जलकर खाक हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही काशीपुर के महापौर दीपक बाली मौके पर पहुंचे और अग्निकांड पीड़ित दुकानदारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढ़स बंधाया। इस दौरान उन्होंने मानवीय पहल करते हुए पीड़ित दुकानदार को अपनी ओर से तत्काल 50 हजार रुपये की निजी सहायता देने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि शासन-प्रशासन की ओर से भी हर संभव सहायता दिलाई जाएगी।

महापौर दीपक बाली ने मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत कर आग से हुए नुकसान का वास्तविक आकलन कराने और शासन स्तर से सहायता राशि दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने मौके पर मौजूद पटवारी रोहित शर्मा को निर्देशित किया कि नुकसान की सूची तैयार कर जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए, ताकि पीड़ितों को राहत दिलाई जा सके।

अग्निकांड पीड़ित दुकानदार अनिल शर्मा ने बताया कि आग लगने से उनकी दुकान का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया है और उन्हें करीब दो से ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग की वजह से दुकान भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

घटना की जानकारी मिलने पर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अलका पाल, विमल गुड़िया और जितेंद्र सरस्वती भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित दुकानदार से मुलाकात कर सांत्वना दी और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

हिंदुत्व और सनातन एजेंडे पर चलेगी सरकार: विधानसभा में सीएम धामी का विपक्ष और नौकरशाही को स्पष्ट संदेश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (12 मार्च 2026) गैरसैंण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह  धामी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-