Breaking News

एस.सी. गुड़िया आईएमटी के विद्यार्थियों ने किया पारले बिस्कुट प्लांट का औद्योगिक भ्रमण, उत्पादन प्रक्रिया को नजदीक से समझा

@शब्द दूत ब्यूरो (10 मार्च 2026)

काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद्र गुड़िया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज (एस.सी. गुड़िया आईएमटी) काशीपुर के विद्यार्थियों ने 9 मार्च 2026 को पंतनगर स्थित विश्वविख्यात पारले बिस्कुट प्राइवेट लिमिटेड के प्लांट का शैक्षणिक औद्योगिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्रों को बिस्कुट निर्माण की पूरी प्रक्रिया और उद्योग की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

संस्थान की प्राचार्य डॉ. निमिषा अग्रवाल ने बताया कि यह भ्रमण संस्थान के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट ऑफिसर आनंद सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर रितेश कंडारी, श्रीमती सिमरन सेठी कुकरेजा तथा श्रीमती शिप्रा गोयल के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस औद्योगिक भ्रमण में संस्थान के बीबीए, बीसीए, बी.कॉम (ऑनर्स) और एमबीए के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

कंपनी की एचआर मैनेजर श्रीमती गरिमा करगेती ने विद्यार्थियों को प्लांट का भ्रमण कराते हुए कंपनी की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। उन्होंने छात्रों को प्रोडक्शन, मार्केटिंग, सेल्स और पैकेजिंग से जुड़ी विभिन्न प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से समझाया।

इसके साथ ही छात्रों को बताया गया कि बिस्कुट निर्माण के लिए कच्चे माल को किस प्रकार तैयार किया जाता है और उत्पादन की पूरी प्रक्रिया किस तरह संचालित होती है। विद्यार्थियों ने बिस्कुट निर्माण की आधुनिक तकनीकों और गुणवत्ता नियंत्रण की प्रक्रिया को भी करीब से देखा।

यह औद्योगिक भ्रमण छात्रों के लिए ज्ञानवर्धक और व्यावहारिक अनुभव साबित हुआ, जिससे उन्हें उद्योग की वास्तविक कार्यप्रणाली को समझने का अवसर मिला। भ्रमण से लौटे विद्यार्थी काफी उत्साहित नजर आए।

संस्थान की प्रबंध समिति भी विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ाने के लिए इस प्रकार के औद्योगिक भ्रमण लगातार आयोजित करती रहती है, ताकि छात्र विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में जाकर उत्पाद निर्माण की प्रक्रिया और गुणवत्ता को प्रत्यक्ष रूप से समझ सकें। संस्थान द्वारा निकट भविष्य में विद्यार्थियों के लिए अन्य औद्योगिक इकाइयों के भ्रमण की भी योजना बनाई जा रही है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

‘पहचान से नागरिकता तक’: हरिद्वार में 162 हिंदू शरणार्थियों को मिली भारतीय नागरिकता, कर्नल अजय कोठियाल रहे ऐतिहासिक क्षण के गवाह

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (08 मार्च 2026) हरिद्वार। नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-