Breaking News

पालतू कुत्ते ने एसडीएम को काटा, छुट्टी की अर्जी में हस्ताक्षर की जगह लगाया अंगूठा; वायरल हुआ पत्र

जिलाधिकारी ने उनका अवकाश स्वीकृत कर दिया है और उनके स्थान पर दूसरे एसडीएम को अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया गया है। वहीं, यह आवेदन पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

@शब्द दूत ब्यूरो (09 मार्च 2026)

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में बैरिया तहसील के एसडीएम आलोक प्रताप सिंह का छुट्टी का आवेदन पत्र इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, एसडीएम को उनके ही पालतू कुत्ते ने काट लिया, जिसके बाद उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर इलाज के लिए अवकाश मांगा।

घटना 5 मार्च को उस समय हुई जब आलोक प्रताप सिंह अपने सरकारी आवास पर थे। बताया जा रहा है कि उनका पालतू कुत्ता उनके पिता को परेशान कर रहा था। जब एसडीएम उसे पकड़ने के लिए आगे बढ़े तो कुत्ते ने अचानक उन पर हमला कर दिया और उनके दोनों हाथों में काट लिया।

घटना के बाद उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर बताया कि कुत्ते के काटने से उनके हाथों में गहरे घाव हो गए हैं और खून का रिसाव हो रहा है, जिससे वह अपने दैनिक कार्य भी नहीं कर पा रहे हैं। इसी कारण उन्होंने 6 मार्च से 13 मार्च तक आठ दिन का अवकाश देने का अनुरोध किया।

सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की हो रही है कि एसडीएम ने आवेदन पत्र में हस्ताक्षर की जगह अंगूठे का निशान लगाया है। बताया गया कि उनके दोनों हाथों में गंभीर चोट और प्लास्टर होने के कारण वे लिखने या हस्ताक्षर करने की स्थिति में नहीं थे।

जिलाधिकारी ने उनका अवकाश स्वीकृत कर दिया है और उनके स्थान पर दूसरे एसडीएम को अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया गया है। वहीं, यह आवेदन पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :19 मार्च से शुरू होगा चैती मेला, टेंडर प्रक्रिया पूरी; दुकानों का ठेका 2.63 करोड़ में, झूले-तमाशे 1.72 करोड़ में

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (07 मार्च 2026) काशीपुर। सुप्रसिद्ध चैती मेले की …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-