Breaking News

श्री कायस्थ सभा काशीपुर में होली मिलन समारोह की धूम, फूलों की होली और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

@शब्द दूत ब्यूरो (09 मार्च 2026)

काशीपुर। श्री कायस्थ सभा  द्वारा सभा भवन में होली मिलन समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों, मातृशक्ति, युवाओं और बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं का उत्साहपूर्वक उत्सव मनाया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ए . के . माथुर (सीईओ, ग्लो फूड प्राइवेट लिमिटेड ) रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के संरक्षक अशोक सक्सैना ने की। विशिष्ट अतिथियों में मुकेश सक्सैना (एडवोकेट), गीता सक्सैना एवं शिव प्रकाश सक्सैना उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सचिव राजेश कुमार सक्सैना और उपसचिव अरविन्द सक्सैना (एडवोकेट) ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत फूलों की होली रही, जिसने पूरे माहौल को भक्ति और उल्लास के रंगों से सराबोर कर दिया। इसके साथ ही चित्रांश कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी दर्शकों का मन मोह लिया।

इस दौरान संस्था के अध्यक्ष अभिताभ सक्सैना (एडवोकेट) ने अपने स्वागत संबोधन की शुरुआत समाज की मातृशक्ति को नमन करते हुए की। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज के निर्माण और प्रगति में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। इस अवसर पर उपस्थित सभी महिलाओं को कार्यकारिणी की ओर से सम्मान-भेंट प्रदान कर सम्मानित किया गया।

अध्यक्ष ने अपने संबोधन में श्री कायस्थ सभा की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सभा भवन के विकास और सामाजिक गतिविधियों के संचालन में समाज के सहयोगियों और दानदाताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस अवसर पर विभिन्न रूपों में योगदान देने वाले दानदाताओं को सम्मानित भी किया गया।

मुख्य अतिथि ए.के. माथुर ने कहा कि ऐसे सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज में एकता, सद्भाव और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण माध्यम होते हैं। उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए समाज की उन्नति के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी पदाधिकारियों, सदस्यों और उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया। रंग, संगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और आत्मीय मिलन के साथ संपन्न हुआ यह होली मिलन समारोह समाज में सौहार्द और एकता का संदेश देकर सफल रहा।

इस अवसर पर कुलदीप श्रीवास्तव, कृष्ण अवतार सक्सेना, प्रदीप सक्सेना, अनिल सक्सेना, अमोल श्रीवास्तव, आशीष भटनागर, राजेश चन्द्र सक्सेना, ज्ञानेन्द्र सक्सेना, अपूर्व चित्रांश, कांति सक्सेना, गीता सक्सेना, हरिओम सक्सेना, सरिता सक्सेना, दामिनी सक्सेना, प्रियंका श्रीवास्तव, कुमकुम सक्सेना, मधु कुलश्रेष्ठ, सुनीता सक्सेना, कविता सक्सेना, सुनीता चक्रपाणि, शिवानी कुमार, कामिनी श्रीवास्तव, इंदिरा सक्सेना, रजनी सक्सेना, गौरव सक्सेना, सुशील सक्सेना, नरेंद्र सक्सेना, स्वतंत्र नवीन सक्सेना, हेमंत सक्सेना, छवि सक्सेना, रसिका सक्सेना सहित बाल कलाकार देवम सक्सेना, समग्री सक्सेना और अभिश्री सक्सेना सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :19 मार्च से शुरू होगा चैती मेला, टेंडर प्रक्रिया पूरी; दुकानों का ठेका 2.63 करोड़ में, झूले-तमाशे 1.72 करोड़ में

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (07 मार्च 2026) काशीपुर। सुप्रसिद्ध चैती मेले की …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-