Breaking News

काशीपुर :19 मार्च से शुरू होगा चैती मेला, टेंडर प्रक्रिया पूरी; दुकानों का ठेका 2.63 करोड़ में, झूले-तमाशे 1.72 करोड़ में

@शब्द दूत ब्यूरो (07 मार्च 2026)

काशीपुर। सुप्रसिद्ध चैती मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रशासन द्वारा मेले के आयोजन से संबंधित सभी व्यवस्थाओं के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इस वर्ष चैती मेले का आयोजन 19 मार्च से 17 अप्रैल तक किया जाएगा। मेले में टेंट, बैरिकेडिंग, झूले-तमाशे, दुकानों की तहबाजारी और पार्किंग सहित विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग टेंडर जारी किए गए हैं।

उपजिलाधिकारी व मेलाधिकारी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में पूरी पारदर्शिता के साथ टेंडर प्रक्रिया संपन्न कराई गई है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार टेंडर राशि में बढ़ोतरी देखने को मिली है, जो मेले की बढ़ती लोकप्रियता और भव्यता का संकेत है।

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष दुकानों और तहबाजारी का टेंडर 2 करोड़ 21 लाख रुपये में हुआ था, जबकि इस बार यह बढ़कर 2 करोड़ 63 लाख रुपये तक पहुंच गया है। इसी प्रकार झूले-तमाशे का टेंडर पिछले साल 1 करोड़ 64 लाख रुपये का था, जो इस बार बढ़कर 1 करोड़ 72 लाख रुपये हो गया है। इससे मेले की व्यवस्थाओं को और बेहतर तरीके से संचालित करने में मदद मिलेगी।

उपजिलाधिकारी व मेलाधिकारी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि मेले के लिए एक विस्तृत लेआउट तैयार किया गया है, जिसके अनुसार दुकानों, झूलों और अन्य गतिविधियों की व्यवस्था की जाएगी। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे मेला क्षेत्र को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखा जाएगा और पुलिस बल, होमगार्ड व पीआरडी जवानों की पर्याप्त तैनाती की जाएगी।

पिछले वर्ष मेले के दौरान तेज आंधी के कारण हुई आगजनी की घटना को देखते हुए इस बार अग्नि सुरक्षा के भी विशेष इंतजाम किए जाएंगे। दुकानों के बीच पर्याप्त दूरी रखी जाएगी और ज्वलनशील सामग्री के उपयोग पर नियंत्रण रखा जाएगा। साथ ही फायर ब्रिगेड के वाहन और अग्निशमन दल मेले में तैनात रहेंगे।

उन्होंने कहा कि दुकानदारों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए पार्किंग, बिजली और अन्य सुविधाओं के लिए निर्धारित दरें तय की गई हैं। यदि किसी प्रकार की समस्या सामने आती है तो ठेकेदारों और प्रशासन के साथ बैठक कर उसका समाधान किया जाएगा।

उपजिलाधिकारी व मेलाधिकारी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि मेले को और भव्य बनाने के लिए इस बार कुछ विशेष व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं। उनकी तैयारियां चल रही हैं और तैयारियां पूरी होने पर इसकी जानकारी भी साझा की जाएगी। प्रशासन का प्रयास रहेगा कि इस बार चैती मेला पहले से अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित और आकर्षक रूप में आयोजित हो।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

 पंतनगर में नमाजी से मारपीट के मामले के आरोपी अरविन्द शर्मा न्यायिक हिरासत में भेजे गए

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (04 मार्च 2026) रुद्रपुर/पंतनगर। पंतनगर पुलिस ने नमाज …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-