Breaking News

उत्तराखंड में फूटा सियासी बम:मुंबई की 24 साल पुरानी ‘डांस पार्टी’ विवाद में कुंवर प्रणव चैंपियन और गणेश गोदियाल आमने-सामने,बोले भाजपा सासंद महेंद्र भट्ट भी मौजूद थे वहाँ देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (25 फरवरी 2026)

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में 24 साल पुरानी मुंबई की एक कथित “डांस पार्टी” को लेकर सियासी बम फूट पड़ा है। भाजपा के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के बीच आरोप-प्रत्यारोप ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया है। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है।

चैंपियन का हमला

कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने एक वीडियो जारी कर दावा किया कि जब वे पहली बार विधायक बने थे और चुनाव प्रचार के सिलसिले में नवी मुंबई गए थे, तब गणेश गोदियाल उन्हें कथित तौर पर एक डांस बार में ले गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि वहां कुछ नेताओं ने बार बालाओं के साथ डांस किया और नोट उड़ाए। हालांकि चैंपियन ने खुद को “सिर्फ दर्शक” बताते हुए कहा कि वे किसी भी अनैतिक गतिविधि में शामिल नहीं थे।

चैंपियन ने कांग्रेस नेताओं पर झूठे आरोप लगाने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि यदि उनके खिलाफ बयानबाजी जारी रही तो वे “सबके कच्चे चिट्ठे खोल देंगे।” उन्होंने सार्वजनिक रूप से बहस की भी चुनौती दी।

गोदियाल का पलटवार

इन आरोपों पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने विस्तृत प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि आरोपों पर प्रतिक्रिया देने से पहले उन्होंने पूरी रात विचार किया, लेकिन सामाजिक जीवन में सच्चाई रखना जरूरी समझा।

गोदियाल के अनुसार, वर्ष 2002-03 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा और कांग्रेस के विधायक चुनाव प्रचार के लिए मुंबई गए थे। एयरपोर्ट पर मजाक-मजाक में पार्टी की मांग की गई थी। बाद में उन्होंने अपने घर के पास एक होटल में पार्टी आयोजित की, लेकिन कुछ विधायकों की मांग पर एक क्लब में गए, जहां खाना-पीना हुआ और डांस फ्लोर भी था।

गोदियाल ने स्पष्ट कहा, “मैं और कई अन्य विधायक टेबल पर ही बैठे रहे। जिसने डांस करना था, उसने डांस किया। इसमें कोई अनैतिकता नहीं थी।” उन्होंने यह भी कहा कि उस पार्टी में भाजपा नेता महेंद्र भट्ट भी मौजूद थे और यदि सच्चाई जाननी है तो उनसे पूछा जा सकता है।

सियासत में बढ़ी तल्खी

गोदियाल ने आरोपों को राजनीतिक द्वेष से प्रेरित बताया और कहा कि 24-25 साल पुरानी घटना को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उस दौर में राजनीतिक मतभेद के बावजूद आपसी संबंध सौहार्दपूर्ण होते थे।

फिलहाल, यह मामला उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा मुद्दा बन गया है। भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज है और आने वाले दिनों में इस विवाद के और तूल पकड़ने के आसार हैं।

क्या कहा था कुंवर प्रणव चैंपियन ने यहांँ देखिए 👇

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

अल्मोड़ा हिंदू सम्मेलन में भड़काऊ बयानबाज़ी, महिलाओं की मौजूदगी में आपत्तिजनक भाषण, ‘लाल बाबा’ पर मुकदमा दर्ज, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (24 फरवरी 2026) अल्मोड़ा। यहाँ आयोजित हिंदू सम्मेलन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-