Breaking News

अल्मोड़ा हिंदू सम्मेलन में भड़काऊ बयानबाज़ी, महिलाओं की मौजूदगी में आपत्तिजनक भाषण, ‘लाल बाबा’ पर मुकदमा दर्ज, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (24 फरवरी 2026)

अल्मोड़ा। यहाँ आयोजित हिंदू सम्मेलन के दौरान मंच से कथित तौर पर नफ़रती और आपत्तिजनक भाषा के प्रयोग का मामला सामने आया है। कार्यक्रम में भगवाधारी संत के रूप में पहुंचे ‘लाल बाबा’ नामक वक्ता ने भाषण के दौरान एक समुदाय विशेष के खिलाफ अभद्र और उकसाऊ शब्दों का इस्तेमाल किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंच पर केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा की मौजूदगी के बावजूद वक्ता ने मर्यादा का पालन नहीं किया और सभा में बैठी सैकड़ों महिलाओं की उपस्थिति का भी ध्यान नहीं रखा।

बताया जा रहा है कि भाषण के दौरान लाल बाबा ने “जिहादियों को काटने” जैसे अत्यंत आपत्तिजनक और उत्तेजक बयान दिए, जिससे कार्यक्रम स्थल पर असहज स्थिति बन गई। वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और विभिन्न वर्गों की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए लाल बाबा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसपी अल्मोड़ा ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक मंच से किसी भी प्रकार की नफ़रत फैलाने वाली भाषा बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि समाज में सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्ती से निपटा जाएगा।

प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि धार्मिक आयोजनों के नाम पर उग्र भाषणबाज़ी समाज में वैमनस्य फैलाती है और ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कदम उठाए जाने चाहिए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और संबंधित वीडियो व अन्य साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

उत्तराखंड में CAA के तहत 153 हिंदू शरणार्थियों को मिली भारतीय नागरिकता, 7 मार्च को हरिद्वार में होगा सम्मान

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 फरवरी 2026) देहरादून। नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-