Breaking News

वीरोंखाल :ग्राम सभा मटकुण्डा में 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक सम्मानित, सड़क सुविधा के अभाव पर उठी आवाज

@शब्द दूत ब्यूरो (23 फरवरी 2026)

वीरोंखाल। ग्राम सभा मटकुण्डा में  70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम ग्राम सभा मटकुण्डा में अध्यक्ष दर्शन सिंह रावत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर दिल्ली समिति की कार्यकारिणी एवं समस्त ग्रामवासियों ने अपने गांव के बुजुर्गों का सम्मान करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज के मार्गदर्शक और शुभचिंतक होते हैं। उनके अनुभव, त्याग और आशीर्वाद से ही युवा पीढ़ी को सही दिशा मिलती है। बुजुर्ग हमारे लिए बोझ नहीं, बल्कि प्रेरणा और मार्गदर्शन का स्रोत हैं। ग्रामवासियों ने बताया कि आज गांव के कई युवा देश के विभिन्न क्षेत्रों में सेवा दे रहे हैं, जिसका श्रेय उन्हें अपने बुजुर्गों के संस्कार और मार्गदर्शन को जाता है।

हालांकि सम्मान समारोह के बीच वरिष्ठ नागरिकों ने अपनी पीड़ा भी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लगभग सभी गांवों तक सड़क सुविधा पहुंच चुकी है, लेकिन मटकुण्डा अब भी सड़क जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित है। सड़क न होने के कारण कई सेवा निवृत्त सदस्य गांव आने में असमर्थ हैं। स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थिति में मरीजों को उपचार के लिए बाहर ले जाना पड़ता है, ऐसे में सड़क का अभाव जानलेवा साबित हो सकता है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र सड़क निर्माण की मांग करते हुए कहा कि सम्मान के साथ-साथ मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना भी आवश्यक है। कार्यक्रम ने एक ओर जहां सामाजिक मूल्यों और परंपराओं को मजबूत करने का संदेश दिया, वहीं दूसरी ओर गांव की बुनियादी समस्याओं को भी उजागर किया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

उत्तराखंड: महमूद मदनी के शेखुल एजुकेशनल चेरिटेबल ट्रस्ट की भूमि सौदों पर प्रशासन सख्त, 193 लोगों को नोटिस

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (20 फरवरी 2026) देहरादून। उत्तराखंड में महमूद मदनी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-